Categorized | लखनऊ.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यूपी महोत्सव 2016 आरम्भ

Posted on 31 December 2016 by admin

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में आज से निशातगंज स्थित राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में आरम्भ हुए यूपी महोत्सव 2016 की प्रथम संध्या में देश भक्ति गीतों के संग नृत्य की मनोरम छटा बिखरी।
मुख्य अतिथि के रूप में यूपी महोत्सव 2016 का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि साईकिल चलाने से प्रदूषण कम होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के बराबर सम्मान और अधिकार मिले। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आवास विकास परिषद की उपाध्यक्ष डा0 सुरभि शुक्ला ने कहा कि आज पर्यावरण उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पेड़ पौधों को देवी देवता के नाम से जोड़ कर पर्यावरण का संरक्षण किया है।
इस अवसर पर हार्ट एण्ड सोल ग्रुप के कलाकारों प्रिया, संचली, सुकीर्ति, समृद्धि, गिन्नी, वेदांसी, अनुष्का अरोरा, गौरी, अनुष्का गुप्ता, तनिष्का गुप्ता, अक्क्षिता, स्वर्णिमा, रिद्धिमा और आयुषी ने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली में अलारिपु और सरस्वती वंदना की भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य की मनोरम सुवास बिखेरी।
इसी क्रम में स्वरा त्रिपाठी ने नन्द का लाला और गिन्नी सहगल ने पिंगा पिंगा गीत पर थिरक कर लोगों की असंख्य तालियां अर्जित कीं। काय्रक्रम के अगले सोपान में फिगो मैड ग्रुप के कलाकारों जागृति, अंकिता, दीपांजलि, शैली, अगरिमा, वरूणा, रोहित, शिवम, मन, विशाल और अमित ने ऐ गणनायक तेरे बिन मै गीत पर भावपूण्र अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान गणेश जी ीाक्ति का रसापान कराया। भक्ति भावना से ओत्रप्रोत इस पेशकश के उपरान्त दिव्यांश शर्मा ने आओ बच्चों तुम्हें दिखाये, सविता चैहान ने देश रंगीला और वन्देमारम् पर भावपूर्ण नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।
संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में शैलेन्द्र शर्मा ने अपनी खनकती हुई आवाज में ऐ भारत के वीरों उठो तुम दोबारा गीत को सुनाकर लोगों में देशप्रेम की भावना का सूत्रपात किया। इसी क्रम में क्षमता शर्मा ने अपनी पुरकशिश आवाज में रूक न पाई तूफानी और ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत को सुनाकर लोगों में देश्या भक्ति का जज्बा भरा। कार्येक्रम में राज, हिमांशु, सौरभ, रिक्की और सचिन ने कहतें हैं हमको प्यार से इण्डिया वाले गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के विनोद कुमार  सिंह, एन0बी0सिंह, प्रिया पाल, कृष्णा नन्द राय, उदय राज खत्री, सुरैया सिद्दिकी, शैलेन्द्र कुमार सिंह थाना प्रभारी, रमेश चन्द्र यादव, शशी कान्त के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in