Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुरादाबाद ;उण्प्रण्द्ध के दलपतपुर में ष्कैशलेसष् चौपाल लगाया

Posted on 31 December 2016 by admin

अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुरादाबाद;उण्प्रण्द्ध के दलपतपुर में कैशलेस चौपाल लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नकदी रहित अर्थ व्यवस्था के लिए अभियान के अंतर्गत डिजिटल लेन.देनए नेट तथा मोबाइल बैंकिंग से लेन.देन स्वच्छए ईमानदार और पारदर्शी प्रणाली स्थापित करने के लिए है।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित कैशलेस चौपाल में हजारों लोग डिजिटल लेन.देन में शामिल हुए। श्री नकवी ने लोगों को डिजिटल लेने.देनए ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेन.देन के फायदों के बारे में जानकारी दी।
श्री नकवी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां 100 प्रतिशत इलेक्ट्रानिक मतदान प्रणाली सफल साबित हुई है। इसी तरह डिजिटल लेने.देनए ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग प्रणाली सफल होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह इलेक्ट्रानिक मतदान प्रणाली से चुनावों में पारदर्शिता आई ठीक उसी तरह डिजिटल लेन.देन का अभियान भी पारदर्शिता लाएगा।
कैशलेस चौपाल में बैंक अधिकारियों ने डिजिटल भुगतान ए नेट तथा मोबाइल बैंकिंग से संबंधित ऐप्प डाउनलोड करने में सहायता दी। अधिकारियों ने लोगों को ऐप्प के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल भुगतान प्रणाली के बारे में प्रेजेंटेशन भी दिया।
श्री नकवी ने कहा कि डिजिटल लेन.देन प्रणाली के बाद कर प्रणाली को मजबूत बनाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को आयकर के दायरे में लाया जाएगा। नकदी रहित प्रणाली से देश के किसानों और छोटे कारोबारियों को लाभ होगा।
श्री नकवी ने मुस्लिम लोगों से अपील की कि वे डिजिटल लेन.देन अभियान में शामिल हों और भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करने में मदद दें। श्री नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय डिजिटल भुगताऩ और ऑनलाइन लेन.देन को प्रोत्साहित कर रहा है। श्री नकवी ने बताया कि मंत्रालय ने 3 करोड़ विद्यार्थियों को बैंक खातों के माध्यम से 6715 करोड़ रुपये दिए हैं।
श्री नकवी ने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपना कर छोटे दुकानदार और कारोबारी बड़ी कंपनियों के साथ स्पर्धा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन.देन से बैकिंग प्रणाली पर भी बोझ कम पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in