Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने शहीद श्री संजय कुमार, श्री मनोज कुमार कुशवाहा, श्री शशांक कुमार सिंह, श्री देवेन्द्र कुमार बिष्ट तथा मुख्य आरक्षी स्व0 त्रिलोक तिवारी के परिजनों को 25-25 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 31 December 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर शहीद श्री संजय कुमार, श्री मनोज कुमार कुशवाहा, श्री शशांक कुमार सिंह, श्री देवेन्द्र कुमार बिष्ट तथा मुख्य आरक्षी स्व0 त्रिलोक तिवारी के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद जौनपुर के शहीद श्री संजय कुमार (उप निरीक्षक टी-161 बटालियन सी0आर0पी0एफ0 श्रीनगर) की पत्नी श्रीमती नीतू सिंह, जनपद गाजीपुर के शहीद मनोज कुमार कुशवाहा (सैनिक-57 आर0आर0 बटालियन माछिल सेक्टर, जम्मू-कश्मीर) की पत्नी श्रीमती मंजू देवी, जनपद गाजीपुर के ही शहीद शशांक कुमार सिंह (सैनिक-57 आर0आर0 बटालियन माछिल सेक्टर, जम्मू-कश्मीर) के पिता श्री अरुण कुमार सिंह तथा जनपद मेरठ के शहीद देवेन्द्र कुमार बिष्ट (उपनिरीक्षक 47-बटालियन सी0आर0पी0एफ0, जनपद सुकमा, छत्तीसगढ़) की पत्नी श्रीमती कौमादि देवी को मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
इसके अलावा, जनपद कैमूर (बिहार) के स्व0 त्रिलोक तिवारी (मुख्य आरक्षी, जौनपुर) की पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी को भी श्री यादव ने आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया। श्री तिवारी को कोतवाली जौनपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों द्वारा जोरदार धक्का मारकर वाहन से कुचल दिया गया था। उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in