Categorized | लखनऊ.

समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के बुलेट प्वाइन्ट्स

Posted on 31 December 2016 by admin

ऽ    समाजवादी स्मार्टफोन योजना के प्रति जनता खासतौर पर नौजवानों के भारी उत्साह को देखते हुये योजना में पंजीकरण कराये जाने की पंजीकरण तिथि 25 नवम्बर, 2016 को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2016 की गई है।
ऽ    आवेदकों की सुविधा के लिये एक हेल्प डेस्क भी संचालित की गई है जिसके लिये नम्बर 1800-102-5146 पर सम्पर्क कर आवेदकों द्वारा अपने पंजीकरण से सम्बन्धित पृच्छाओं का समाधान किया जा सके।
ऽ    वेब पोर्टल प्रारंभ होने के 02 माह से ही कम समय अर्थात् दिनांक 06 दिसम्बर, 2016 तक 1.00 करोड़ से अधिक नौजवानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।
ऽ    इलाहाबाद, जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर नगर एवं गाजीपुर उच्च क्रम के ऐसे 05 जनपद हैं जहां अभी तक सबसे अधिक संख्या में पंजीकरण कराया गया है।
ऽ    श्रावस्ती, गौतमबुद्धनगर, महोबा, शामली एवं चित्रकूट निचले क्रम के ऐसे 05 जनपद है जहां तक अभी तक सबसे कम संख्या में पंजीकरण कराया गया है।
ऽ    लाभार्थियों का चयन आॅनलाइन पंजीकरण के माध्यम से कराया जायेगा।
ऽ    पंजीकरण के उपरान्त सरकारी तंत्र के माध्यम से सत्यापन करते हुये लाभार्थियों को स्मार्ट फोन की होम डिलीवरी कराई जायेगी।
ऽ    डिलीवरी तक लाभार्थियों को प्रत्येक स्तर पर एस.एम.एस. के माध्यम से आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी।
ऽ    स्मार्ट फोन का वितरण 31 दिसम्बर, 2016 को पंजीयन कार्य पूर्ण हो जाने पर वर्ष 2017 के उत्तरार्द्ध में कराया जायेगा।
ऽ    स्मार्ट फोन की विशिष्टियां एक तकनीकी समिति द्वारा निर्धारित कराई जायेंगी।
ऽ    वितरण हेतु स्मार्ट फोन के क्रय एजेन्सी पृथक से नामित की जायेगी जिसके द्वारा अनुमोदित विशिष्टियों केे अनुसार बिडिंग प्रक्रिया सम्पादित कर स्मार्ट फोन की खरीद सुनिश्चित कराई जायेगी।
ऽ    स्मार्ट फोन योजना में आवेदन करने हेतु आवेदन को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
ऽ    पात्र आवेदकों को जिनके पास पंजीकरण कराये जाने की सुविधा जैसे-लैपटाॅप, कम्प्यूटर एवं मोबाइल फोन इण्टरनेट आदि उपलब्ध न हो तो ऐसे आवेदक अपना पंजीकरण निकटवर्ती जनसेवा केन्द्र, साइबर कैफे इत्यादि से समाजवादी स्मार्ट फोन येाजना में पंजीकरण करा सकते हैं।
ऽ    योजनान्तर्गत निःशुल्क स्मार्ट फोन का वितरण उन नागरिकों को ही किया जायेगा जिनके द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन पंजीकरण कराया गया है।
ऽ    अभी तक 18 से 24 आयु वर्ग के 85 प्रतिशत, 25 से 34 आयु वर्ग के 11 प्रतिशत और 35 से 44 आयु वर्ग के 1.53 प्रतिशत लोगों ने पंजीकरण कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in