Categorized | लखनऊ.

बक्शी का तालाब सेंटर में बाल वैज्ञानिकोें एवं मार्गदर्शक अध्यापकों का सम्मान समारोह

Posted on 31 December 2016 by admin

दिसम्बर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 के नवप्रवर्तन केन्द्र द्वारा बायोटेक नेटवर्किंग फैसिलिटी सेन्टर, बी.के.टी में प्रदेश में नवप्रवर्तन गतिविधियों के अन्र्तगत इंस्पायर अवार्ड योजना तथा नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व मंे सम्मानित बाल वैज्ञानिकों एवं उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को पर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जायेगा।
परिषद का बक्शी का तालाब में स्थापित नवप्रवर्तन केन्द्र द्वारा आयोजित हो रहे बाल वैज्ञानिक एवं मार्गदर्शक अध्यापक सम्मान समारोह में 07 बाल वैज्ञानिक (जो इंस्पायर योजना के अन्र्तगत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके छात्र) एवं 04 वरिष्ठ बाल वैज्ञानिकों (जिन्होंने जवाहर विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके छात्र) तथा प्रत्येक बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक, इस प्रकार कुल 21 नवप्रवर्तन से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।
इस सम्मान समारोह में 07 बाल वैज्ञानिकों को रू0 3,000/- नगद, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह, 04 वरिष्ठ बाल वैज्ञानिकों को रू0 5,000/- नगद, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जायेगा। इन विद्यार्थियों के विशेष मार्गदर्शन करने वाले 10 मार्गदर्शक अध्यापकों को भी सम्मान स्वरूप  रू0 10,000/- नगद, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित  किया जायेगा।
परिषद के संयुक्त निदेशक एवं मीडिया प्रभारी श्री एस.एम.प्रसाद ने बताया कि  परिषद के निदेशक, डा0 एम0के0जे0 सिद्दीकी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर डा0 हुमा मुस्तफा, संयुक्त निदेशक (नवप्रवर्तन), श्री अनिल यादव, स्टेट प्रोजेक्ट कोआरडीनेटर, डा0 आर.डी.गौड, मुख्य नवप्रवर्तन अधिकारी व श्री संदीप द्विवेदी, नवप्रवर्तन अधिकारी भी उपस्थित होंगे तथा इसी के साथ परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस कार्यक्रम मेें बाल वैज्ञानिकों एवं मार्गदर्शकों तथा उनके साथ आये उनके अभिवावकगणों को नव प्रवर्तन की विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों के बार में विस्तार से अवगत कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in