Categorized | लखनऊ.

देश को आजाद कराने के लिए जिन्होने बलिदान दिया है उनको नमन करना चाहिए-

Posted on 31 December 2016 by admin

काकोरी शहीद स्मारक बाजनगर हरदोई रोड लखनऊ में श्रद्धांजलि समारोह, देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी एवं काकोरी शहीद स्मृति पर मेला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति श्री आर0पी0सिंह ने कहा कि सभी अमर शहीदों को श्रद्धांज्जलि देता हॅंू और जिन्होने देश को आजाद कराने के लिए बलिदान दिया है उनको नमन करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होने कहा कि इन अमर शहीदों ने देश को आजाद कराने में सब कुछ दिया है तो हम सभी को चाहिए कि देश के लिए कुछ करना चाहिए।
अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति श्री आर0पी0सिंह ने सबसे पहले काकोरी शहीद स्मृति में पं0 राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्लाह खां, राजेन्द्र नाथ लाहिडी, चन्द्र शेखर आजाद एवं ठाकुर रोशन सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा राजकीय अभिलेखागार सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रदर्शनी का शुभारम्भ फीता काटकर किया। काकोरी शहीद स्थल पर काकोरी शहीद स्मृति युवा मेला का आयोजन बाबू त्रिलोकी सिंह इण्टर कालेज के छात्रा द्वारा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर, ग्राम्य विकास/पंचायती राज विभाग द्वारा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान पर आधारित प्रदर्शनी, तम्बाकू नियत्रंण सम्बन्धी शिविर लगाये गये जिसका अवलोकन अपर जिलाधिकारी श्री आर0पी0सिंह ने किया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री आर0पी0 सिंह ने कहा कि काकोरी का एक बहुत बडा इतिहास है। आज के दिन यहां सभी लोग अमर शहीदों को नमन करने आते है। उन्होने कहा कि जब भी यहां की कहानी इतिहास के पन्नों मे पढा जाये व देखा जाये तो देश भक्ति  जाग उठता है  इस घटना का नाम पूरे देश मे है। अपर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम अचल आचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्री राम शंकर ने काकोरी शहीद स्मारक के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम में आये हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल एवं कालेजों के छात्र/छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। बाबू त्रिलोकी सिंह इण्टर कालेज के कक्षा-8 के छात्र शिवम् रावत, व काकोरी कन्या इण्टर कालेज की छात्रा अजरा ने काकोरी शहीद स्मारक के बारे में संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। इससे पूर्व अमन पब्लिक स्कूल एवं यूनिक कान्वेन्ट स्कूल के बच्चों द्वारा बन्देमातम् गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री उदय खत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत काकोरी  श्री सुशील कुमार, प्रधानाचार्य बाबू त्रिलोकी सिंह इण्टर कालेज व शिक्षक सहित अन्य गणमान्य नागरिक विभिन्न स्कूल/ कालेजों के छात्र/छात्राए, सम्भ्रान्त नागरिक सहित आदि बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in