Categorized | लखनऊ.

विकास की सुबह से ही बदलाव का वातावरण बनेगा- सिद्दीकी

Posted on 31 December 2016 by admin

लखनऊ।विधान सभा चुनाव 2017 की दस्तक की पूर्व संध्या पर बहुजन विकास पार्टी ने सपा और भाजपा के विकास के नारे को अपना चुनावी ऐजन्डा बनाकर जनता के बीच जाने की घोषणा की है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस सिद्दीकी ने दैनिक अवाम ए हिन्द को बताया है कि महान वैज्ञानिक मिसाल मैन डा.अब्दुल कलाम की प्रेरणा से बहुजन विकास पार्टी का गठन किया गया है। पार्टी का मुख्य उद्देशय सबका विकास है।जब सब धनवान होगे तो देश मे जाति,धर्म की दीवार अपने आप गिर जायेगी।गरीवी और अमीरी की खाई ही लड़ाई का कारण है।जब सबका विकास होगा तो फिर किसी के अधिकार कम नही होगे। किकर्तव्यविमूढ़ भारतीय जनता पार्टी, काग्रेस, बसपा, सपा को कोई राह नही सूझ रही है। निगोड़े गाँव में विषैली हो गई राजनीति को विकास की पटरी पर लाने की जुगत में है। विकास की सुबह से ही बदलाव का वातावरण बनेगा। इस दिशा मे पार्टी से जुडे लोग अपने संसाधन से राजधानी मे डा.कलाम के नाम पर कई परियोजना का शुभारम्भ करने की योजना है। सत्ता और साधनों के बल पर राजनैतिक दर्शन को आधूनिक परिपेक्ष में नई परिभाषा के तौर पर इस्तेमाल करने की अकल्पनीय हिम्मत जुटाई है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से डेढ़ सैकड़ा से अधिक उम्मीदवारो के चयन के साथ घोषणा हो चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in