Categorized | लखनऊ.

युवा ही परिवर्तन के वाहक है-केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 29 December 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखीमपुर में युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते युवाओं का आवाहन किया कि युवा ही परिवर्तन का वाहक है। उ0प्र0 में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है तथा सपा के परिवार के झगड़े से जनता आजिज आ गयी है। अब वक्त आ गया है कि जनता इनकों विदा करे। यह बाते प्रदेश अध्यक्ष ने राजकीय इण्टर कालेज के मैदान पर आयोजित विशाल युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, युवा ही परिवर्तन करेगा, युवाओं के बल पर ही प्रदेश का भाग्य बदलेगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति की है, उनकी विदाई का वक्त आ गया है। युवाओं के दम पर ही 2014 के लोकसभा चुनाव में उ0प्र0 में इतिहास रच दिया। अब इन्ही की बदौलत मिशन 2017 व 2019 के चुनाव में भी सफलता प्राप्त कर उ0प्र0 में भाजपा सरकार बनाएगे व 2019 में मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाएगे।
सांसद श्री मौर्य ने सपा-बसपा पर प्रहार करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा ने गरीबों की जमीन लूटने का कार्य किया हैं सपा की मायावती ने टिकट ही नहीं बेचा वरन् गरीबों की गरीबी बेची है। श्री मोदी ने ऐसे लोगो को सबक सिखाते हुए 500-1000 के नोट बंद कर काला धन पर कड़ा प्रहार किया है।
उन्होंने युवाओं से पूछा कि सपा-बसपा जो सबक सिखायेगी, उमड़े कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि अबकी बार भाजपा की सरकार 1 युवा सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से गदगद प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही शिक्षा, रोजगार, के साधन लाकर बेरोजगारी दूर करने का कदम उठाया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, सांसद अजय सिंह, सांसद रेखा वर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला प्रभारी बीपी सिंह, युवा सम्मेलन संयोजक अभिषेक सिंह सोनू, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पलिका अध्यक्ष डा0 ईरा श्रीवास्तव ने जिले के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in