Categorized | लखनऊ.

बड़े दुख के साथ अवगत करा रहा हूं कि जनपद लखनऊ में धान क्रय केंद्र केवल (3)तीन चलने की बात जिला प्रशासन के अनुभवहीन अधिकारी कह रहे हैं

Posted on 29 December 2016 by admin

बड़े दुख के साथ अवगत करा रहा हूं कि जनपद लखनऊ में धान क्रय केंद्र केवल (3)तीन चलने की बात जिला प्रशासन के अनुभवहीन अधिकारी कह रहे हैं परंतु 27 नवंबर 2016 बीत जाने के बाद जनपद के किसानों का धान हकीकत में नहीं खरीदा गया है नहरों में पानी ना आने के कारण खेतों की छपाई नहीं हो पाई है पूरे जनपद का किसान परेशान है बिजली के गलत मीटर रीडिंग के कारण बेइंतिहा बिल भेजकर बिजली विभाग द्वारा किसानों के नलकूपों से लेकर घरेलू कनेक्शन काटे जा रहे है।ं नोटबंदी के कारण आलू का किसान आलू नहीं बेच पाया है जिसके कारण आलू का व्यवसाय नगद किया जाता है चेक व अन्य माध्यमों से आलू का व्यवसाय किसान नहीं कर पा रहा है जिसके कारण कोल्ड स्टोरों  में किसान का आलू भरा पड़ा है और कोल्ड स्टोर में किसान का आलू भरा होने के कारण स्टोर मालिक आलू किसानों पर दबाव बना रहे हैं इन तमाम समस्याओं को लेकर किसान 30.11.2016 दिन बुधवार को विधानसभा पर किसानों ने आलू और धान आम जनता को मुफ्त बांटने का निर्णय लिया है इस कार्यक्रम हेतु हम किसानो को अपने स्तर से अनुमति देने का कष्ट करें क्योंकि जिला प्रशासन से कोई भी व्यक्ति आज की तारीख में किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है अन्यथा हम किसान चुनाव आयुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अपने पशुओं के साथ डेरा डालने को मजबूर होंगे।महोदय यह पत्र आपको इसलिए भी दे रहा हूं कि आपके द्वारा या तो हमारी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा या संबंधित से आप बात करा देंगे। यह जनपद में किसानों का विश्वास है कि बल्कि लखनऊ मंडल का हर किसान आपकी कार्यशैली का सम्मान करता है वह आप में विश्वास रखता है आशा है कि दुख भरे समय में किसानों की भावनाओं का आप जरूर संज्ञान लेंगे
प्रतिलिपि
01.    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ
02.    क्षेत्राधिकारी हजरतगंज लखनऊ

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in