Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का महिला मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 29 December 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ रोज अन्याय हो रहा है, महिलाएं सुरक्षित नही है, ऐसी सरकार जिसमें पुलिस सुरक्षित नही, प्रतिदिन सपा के माफिया गुण्डे पुलिस के साथ मारपीट करते है, वह पुलिस महिलाओं की रक्षा कैसे कर पायेगी। इसके लिए आगे आकर महिलाएं 2017 में सपा सरकार को उखाड़ फंेके और विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें। मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी तो प्रदेश में सही विकास हो सकेगा। मोदी जी जब छोटे थे तो उन्होंने देखा कि खाना बनाते समय लकड़ी के धुएं से उनकी माताजी न उनका चेहरा देख पाती हैं और न वह माता जी का चेहरा। खाना बनाते समय माता जी की परेशानी को देखकर द्रवित हो जाते थे।  उन सभी कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुये माताओं के आंसू पोछने के लिये मोदी की सरकार उज्जवला गैस योजना चलाकर घर-घर में माताओं के लिये गैस कलेक्शन पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस प्रकार गांव गरीब, किसान महिलाओं, नौजवानों के हित की अनगिनत योजनाओं पर केन्द्र सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा स्वाती सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा सरकार में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार की बाढ़ आ गयी है। पूरे प्रदेश में महिलाएं कहीं सुरक्षित नही है। ऐसी सरकार को रहने का कोई अधिकार नही है। महिला शक्ति के द्वारा इस सरकार को उखाड़ फेकना है। बसपा पर आक्रमण करते हुये मायावती खुद महिला होकर भी महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर नही बोलती हैं बल्कि महिलाओं के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी करने वालों को संरक्षण देती है। प्रदेश को इन दोनों सपा बसपा से मुक्ति दिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।
महिला सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एवं महिला सम्मेलन की प्रदेश प्रभारी अनुपमा जायसवाल, सांसद कौशल किशाोर, विधायक रीता बहुगुणा जोशी, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर महिला मोर्चा संयोजिका सुनीता बंसल, जयदेवी कौशल, संतोष तेवतिया, जया शुक्ला, नीलमबाला प्रजापति, सीमा स्वर्णकार, चन्द्रा रावत, रूपाली अग्रवाल, सीता नेगी, अनीता अग्रवाल, उमा साहू, शकुन्तला निगम, अंजू रावत, मधुबाला त्रिपाठी, रवि किरन, करूणा सारस्वत, नीलम कोरी, अनीता सिंह महिला मोर्चा महानगर/जिला पधाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी सहित हजारों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in