Categorized | लखनऊ.

आज दिनाॅंक 04/12/2016 को भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ एवम् लखनऊ महानगर द्वारा महिला मोर्चा सम्मेलन सरस्वती शिशु मंन्दिर इण्टर कालेज के

Posted on 29 December 2016 by admin

आज दिनाॅंक 04/12/2016 को भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ एवम् लखनऊ महानगर द्वारा महिला मोर्चा  सम्मेलन सरस्वती शिशु मंन्दिर इण्टर कालेज के माधव सभागार निरालानगर में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  केशव प्रसाद मौर्य थे। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह थी।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में आज महिलायें सुरक्षित नही है महिलाये को उनका पूरा हक नही मिल रहा है प्रदेश में सपा सरकार में महिलाओं को उनका सम्मान नही मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि मुस्लिमों महिलाओ के साथ तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त होना चाहिए आज प्रदेश में महिलाओं का घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है आये दिन समाचार पत्रों में महिलाओं के साथ हो रही घटना को हम पढते है जिससे पता लगता है कि प्रदेश में महिलायें कितनी सुरक्षित है। यह महिलाये इस बार होने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करके प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी। भारतीय जनता पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा से महिलाओं के हक की लडाई लडती आयी है और आगे भी उनके हक की लडाई लडती रहेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रही महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हम महिलाओ का सम्मान करती है और हमेशा उनके हक की लडाई में उनका साथ देती आई प्रदेश में सपा सरकार है इससे पहले बसपा सरकार थी पर इन सरकारों में सिर्फ गुण्डागर्दी व भ्रष्ट्राचार हुआ है इन दोनो सरकारो ने सिर्फ प्रदेश को बारी-बारी से लूटने का काम किया है आज सपा सरकार को यह एहसास हो गया है कि अगामी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी हार होना तय है जिसकी वजह से वह आधे अधूरे कामो का जल्दबाजी में शिलान्यास कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता सब जान चुकी है इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का विकास कर सकती है प्रदेश से भ्रष्ट्राचार, गुण्डाराज को खत्म कर सकती है। कार्यक्रम में लगभग 5000 महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यरुप से मोहनलालगंज सासद कौशल किशोर, कैण्ट विधायक रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जयसवाल, क्षेत्रीय मंत्री ज्यती श्रीवास्तव, सरोज कुमारी, जय देवी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पुष्पा रावत, रानी गौतम, फूलन देवी, रेनू सिंह, मधू चैरासिया, ऊषा किरण आदि हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in