Categorized | लखनऊ.

हजरत सैय्यद इमाम अली शाह बाबा का उर्स सम्पन्न

Posted on 29 December 2016 by admin

लाटूश रोड, नया गांव बाग मुन्नू स्थित हजरत सैय्यद इमाम अली शाह बाबा का 57वां उर्स मुबारक सम्पन्न हुआ। गद्दीनशीन सज्जादे सैय्यद इरफान अली शाह कादरी ने बताया कि बाबा की इस दरगाह पर हिन्दू-मुस्लिम एवं अन्य सभी वर्ग के लोग बराबर आते हैं और अपनी फरियाद करते हैं। बाबा सभी की जायज दुवाओं को पूरा करते हैं। क्षेत्रीय लोगों का भी इस दरगाह पर बहुत भरोसा है। उर्स की तैयारी में सभी वर्गों का पूरा सहयोग मिलता है।
इस वर्ष उर्स मुबारक पर शाहजहांपुर से आयी पार्टी मुरली राजू ने बाबा की सान में कव्वाली पेश की। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस आयोजन में मो. इस्लाम, मो. अतीक, काजिम हुसैन, मो. राजा, मो. बशीर, मो. गुड्डू, अमर सोनकर, अवधेश, मो. उमर, मो. फहीम, अमरजीत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in