Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री द्वारा आगरा से इटावा लायन सफारी तक निर्मित 207 किमी देश के प्रथम साइकिल हाईवे ’’ग्रीन पथ’’ का उद्घाटन तथा आगरा इनर रिंग रोड के प्रथम चरण व ताजगंज सौन्दर्यीकरण परियोजना का लोकार्पण एवं ललितपुर-आगरा पारेषण तन्त्र परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन

Posted on 30 November 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने आगरा भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगरा से इटावा लायन सफारी तक निर्मित देश एवं एशिया के पहले 207 किमी लम्बे साइकिल हाईवे ’’ग्रीन पथ’’ का उद्घाटन करते हुए साइकिल हाइवे पर आयोजित साइकिल रैली में सम्मिलित भी हुये। मुख्यमंत्री ने आगरा इनर रिंग रोड के प्रथम चरण, ताजगंज सौन्दर्यीकरण परियोजना तथा ललितपुर-आगरा पारेषण परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगरा जनपद के चहुमंखी विकास हेतु 1679 करोड रू0 लागत की 30 विकास परियोजनाओं एवं कार्यों का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश: द ग्रीन पथ’ एवं ताजमहल: ’द रोमान्स इन वर्डस’ पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री द्वारा आज लोकार्पित देश एवं एशिया के इस प्रथम 207 किमी लम्बेे साइकिल हाइवे ’’ग्रीन पथ’’ जो कि 92 गांवों को जोडता है, का निर्माण लगभग 133 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से किया गया है तथा आगरा से इटावा लायन सफारी तक निर्मित 207 कि0मी0 लम्बे साइकिल हाईवे पर आयोजित साइकिल रैली में स्वीडन, अमेरिका, जर्मनी, बांग्लादेश तथा देश के 12 राज्यों के साइकिलिस्टों ने भाग लिया। साइकिल हाईवे ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रारम्भ होकर विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों एवं ग्रामीण अंचलों से होकर जनपद इटावा में स्थित लायन सफारी पर समाप्त होता है। इसके निर्माण से जहां देश-विदेश के पर्यटकों को साइकिल यात्रा के साथ-साथ प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन होंगे, वहीं राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साइकिल हाईवे से देश-विदेश के पर्यटक साइकिलिंग के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के दीदार करने के साथ-साथ भारतीय ग्रामीण सभ्यता, जलवायु, हरियाली तथा बर्ड वाॅचिंग का भी आनन्द प्राकृतिक वातावरण में उठा सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार आगरा को एक आदर्श अंतर्राष्ट्रीय शहर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है तथा लखनऊ में गोमती रिवर फ्रन्ट की तर्ज पर आगरा में यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रन्ट  के विकास का कार्य किया जायेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार आने वाले समय में स्मार्ट फोन देगी, जिसके लिए अब तक एक करोड पंजीकरण हो चुके हैं तथा इस योजना से सरकार जनता से सीधे जुडेगी एवं पात्रों को विकास योजनाओं से लाभान्वित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा की गई नोट बन्दी के कारण लोगों को अभूतपूर्व समस्याओं का सामना करना पड रहा है तथा जनता को अपना पैसा निकालने के लिए लाइनों में खडा होकर समय बर्बाद करना पड रहा है। मुख्यमंत्री ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो का उल्लेख करते हुये कहा कि हाल ही में लोकार्पित आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे से पूरा प्रदेश लाभान्वित होगा तथा इस एक्सपे्रस-वे से पूरे प्रदेष के विकास को रफ्तार मिलेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से प्रदेश की राजधानी लखनऊ विष्व विख्यात पर्यटन केन्द्र आगरा तथा देष की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड जायेगी जिससे जहाॅ यात्रा के समय में काफी बचत होगी वहीं एक्सप्रेस-वे से जुडे शहरो और गाॅवों की दूरियां भी कम होंगी तथा सुगम यातायात के साथ-साथ विकसित हो रही मण्डियों से किसान सीधे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे प्रदेष का विकास इंजन बनेगा जिसके साथ विभिन्न उद्योग-धन्धे स्थापित होंगे जिससे प्रदेष की अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेष की वर्तमान समाजवादी सरकार ने केवल आगरा- लखनऊ एक्सपे्रस-वे को ही रिकाॅर्ड 22 माह के समय में बनाने का काम नहीं किया है, बल्कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम भी बहुत कम समय में पूरा कर लिया गया है तथा आगामी 01 दिसम्बर को लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। समाजवादी सरकार द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 18 लाख छात्र -छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरण किये गये है तथा देष की सबसे बडी ’’समाजवादी पेंषन योजना’’ के माध्यम से प्रदेष के 55 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेष सरकार गाॅवों और शहरों के विकास हेतु संतुलन बनाकर कार्य कर रही है तथा विकास के मामले में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने सडक , बिजली , पानी , षिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिये समाजवादी सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख करते हुये कहा कि जनता द्वारा अवसर प्रदान करने पर भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते हुये विकास के नये आयाम एवं कीर्तिमान स्थापित किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा साइकिल हाइवे ’’ग्रीन पथ’’ पर आयोजित साइकिल रैली के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें ओेपन मैन केटेगरी में यूपी के स्वप्निल एवं महारााष्ट्रक ओंकार को संयुक्त विजेता पुरस्कार प्रदान किये गये तथ दिल्ली के मनजीत एवं यूपी के शंशांक को उप विजेता पुरस्कार दिये गये। ओपन वूमैन केटेगरी में दिल्ली की गुरूलीन कौर को विजेता पुुरस्कार प्रदान किया गया तथा स्वीडन की सना एवं दिल्ली की सुचन्दा व्यास को उप विजेता पुरस्कार प्रदान किये गये।  इसके अतिरिक्त एक अन्य कैटेगरी में पुरूषों में जर्मनी के मसूद को विजेता पुरस्कार तथा भारत के प्रभुजोत सिंह को उप विजेता पुरस्कर दिये गये तथा महिला वर्ग में महाराष्ट्र की अंजलि को विजेता पुरस्कार तथा स्वीडन की एल्वा एवं ईयरवा को उप विजेता पुरस्कार प्रदान किये गये।
मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा आज लोकार्पित आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित आगरा इनर रिंग रोड से ताजमहल जाने वाले पर्यटकों को सीधे पहुंचने का सुगम मार्ग उपलब्ध होगा तथा प्रदेश के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। साथ ही, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। यह मार्ग यमुना एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ रहा है। इसके निर्माण से शहर में बढ़ रहे प्रदूषण में कमी आएगी और यातायात अवरोध से मुक्ति मिलेगी। इसके तहत 100 मीटर चैड़ी 6-लेन सड़क का निर्माण किया गया है, जिसे भविष्य में 8-लेन चैड़ाई में परिवर्तित किया जा सकेगा। इस मार्ग के साथ लगी 1000 एकड़ भूमि में थीम पार्क परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा आज लोकार्पित 197.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ताजगंज परियोजना वर्ष 2014 से प्रारम्भ की गई थी तथा इस परियोजना के तहत ताजमहल के तीनों प्रवेश मार्गों एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अवस्थापना सुविधाएं और उनका सौन्दर्यीकरण पर्यटकों को उपलब्ध होगा। परियोजना के अन्तर्गत समस्त विद्युत लाइनों को अण्डरग्राउण्ड किए जाने के साथ-साथ आधुनिक कैनोपी एवं ट्रांसफार्मर्स की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र की चिन्ह्ति मलिन बस्तियों का सुधार एवं सौन्दर्यीकरण भी किया गया है तथा ग्रीन एरिया विकसित करने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट और लैम्प पोस्ट लगाए गए हैं एवं जन-सुविधाओं का निर्माण किया गया है जिससे भारतीय एवं विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित ललितपुर पारेषण परियोजना के प्रथम चरण के तहत कुल 1020 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 765 के0वी0 फतेहाबाद उपकेन्द्र, 765 के0वी0 ललितपुर-आगरा पारेषण लाइन तथा दो 400 के0वी0 लाइनों के निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित किया गया। यह पारेषण परियोजना 1980 मेगावाॅट की ललितपुर तापीय परियोजना से समुचित एवं सुचारू ऊर्जा निकासी सुनिश्चित करेगी तथा यह सम्पूर्ण प्रदेश में ग्रिड के माध्यम से उपयोग के लिए भी उपलब्ध रहेगी। यह परियोजना सम्पूर्ण ताज ट्रेपीजियम जोन (टी0टी0जेड0) तथा बृज क्षेत्र जैसे-आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस एवं निकटवर्ती जनपदों के समग्र विकास में सहायक होगी। इससे क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी तथा आगरा-मथुरा क्षेत्र में पर्यटन एवं सम्बद्ध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद आगरा के चहुॅमुखी विकास हेतु 16 अरब 79 करोड रू0 लागत की 30 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण बटन दबाकर शिलापटों का अनावरण कर किया जिनमें सैया से इटावा (सैंया इरादतनगर शमशाबाद फतेहाबाद) मार्ग पर शमशाबाद में बाईपास का 2065.13 लाख से हुये निर्माण कार्य , जनपद आगरा में 10327.08 लाख रू0 की लागत के आगरा शमशाबाद मार्ग का चार लेन में चैड़ीकरण के कार्य तथा जनपद आगरा/इटावा में आगरा से लाॅयन सफारी इटावा तक 13377.96 लाख रू0 की लागत के ‘‘बाईसकिल हाइवे‘‘ के निर्माण कार्य का लोकापर्ण शामिल है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा जनपद आगरा में 20545.27 लाख रू0 की लागत के आगरा बाह-कचैरा घाट मार्ग चैनेज-36.00 से 92.600 को दो लेन से तीन लेन चैडीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य तथा राही गुलिस्ता पर्यटक आवास गृह फतेहपुर सीकरी आगरा मंे 116.90 लाख रू0 की लागत के सुविधाओं के उच्चीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्य सहित 175.00 लाख रू0 की लागत के राही पर्यटक आवास गृह राजा की मण्डी मंे सुविधा का उच्चीकरण/सुदृढ़ीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद आगरा के विधान सभा क्षेत्र खेरागढ़ के गाँव गढ़ी तुस्सी को जोड़ने के लिए 497.36 लाख रू0 की लागत के किवाड़ नदी पर सेतु, पहुॅच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅच मार्ग का निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्य तथा 1970.61 लाख रू0 की लागत के कबीस से कलाल खेड़िया मार्ग (अ0जि0मा0) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का भी लोकापर्ण किया।
मुख्यमंत्री द्वारा आगरा जनपद की जिन अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें आगरा इनर रिंग रोड प्रथम चरण (स्वीकृत लागत 40661.00 लाख रू0) , ताजनगरी योजना फेस-2 में जोनल पार्क का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य (स्वीकृत लागत 1700.00 लाख रू0) , जनपद आगरा में आगरा इनर रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत ग्राम महल बादशाह के निकट 8 लेन यमुना नदी सेतु (स्वीकृत लागत 11165.54 लाख रू0) , जनपद आगरा में आगरा इनर रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत टूण्डला- यमुना ब्रिज रेल सेक्शन के कि0मी0 1260/8-10 पर कुबेरपुर के निकट 8 लेन रेल उपरिगाम सेतु (स्वीकृत लागत 19108.81 लाख रू0) , जनपद आगरा में खेरागढ़ इरादतनगर मार्ग पर आगरा-झांसी रेल सैक्शन के रेलवे कि0मी0 1318/32-34 के रेल सम्पार संख्या-477ए पर रेल उपरिगाम सेतु (स्वीकृत लागत 2961.30 लाख रू0), जनपद आगरा में आंवलखेड़ा-जलेसर मार्ग पर टूण्डला-गाजियाबाद रेल सैक्शन के रेलवे कि0मी0 1268/15-17 के रेल सम्पार संख्या-81 पर रेल उपरिगाम सेतु (स्वीकृत लागत 2656.16लाख रू0) , जनपद आगरा में बमरौली अहीर से नगला पदमा मार्ग पर झांसी आगरा रेल सैक्शन के रेलवे कि0मी0 1538/8-10 के रेल सम्पार संख्या-492सी पर रेल उपरिगाम सेतु (स्वीकृत लागत 2585.77लाख रू0) , जनपद आगरा में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत शमसाबाद नगर सीवरेज योजना (स्वीकृत लागत 9777.98 लाख रू0) , एस0एन0 मेडिकल कालेज आगरा में रेडियो डाईग्नोसिस विभाग भवन का निर्माण (स्वीकृत लागत 334.47 लाख रू0) , एस0एन0 मेडिकल कालेज आगरा में ट्रान्सफ्यूजन मैडिसिन विभाग इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य (स्वीकृत लागत 268.97 लाख रू0) , एस0एन0 मेडिकल काॅलेज आगरा में सर्जरी एवं एलाईड स्पेशिलिटी ब्लाक भवन का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 8795.96 लाख रू0), राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत लोहामण्डी, आगरा में 75 बैडेड आश्रय स्थल का निर्माण (स्वीकृत लागत 105.19 लाख रू0),ताजगंज वार्ड तथा ताजगंज को जाने वाले मुख्य मार्गों का उच्चीकरण एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना (स्वीकृत लागत 19727.15 लाख रू0),बी0एस0यू0पी0 के अन्तर्गत आवासों का निर्माण नराईच, एत्मादपुर (स्वीकृत लागत 6830.22 लाख रू0),बी0एस0यू0पी0 के अन्तर्गत आवासों का निर्माण गोबर चैकी, सदर आगरा (स्वीकृत लागत 3081.28 लाख रू0),बी0एस0यू0पी0 के अन्तर्गत आवासों का निर्माण दौरेठा, सदर, आगरा (स्वीकृत लागत 3860.83 लाख रू0),रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र, आगरा (स्वीकृत लागत 241.84 लाख रू0),जनपद आगरा में स्मार्ट कार्ड ड्राईविंग लाइसेन्स हाॅल का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 8214.78 लाख रू0),आई0टी0आई0 बलकेश्वर, आगरा में मरम्मत एवं जीणोद्वार कार्य (स्वीकृत लागत 344.38लाख रू0) , तहसील सदर आगरा के अन्तर्गत अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 622.59लाख रू0) , राजकीय डिग्री काॅलेज फतेहाबाद में विज्ञान सकायें एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं  का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 511.71लाख रू0) एवं स्वीकृत लागत 251644 लाख रू0 के ललितपुर ट्रांमिशन सिस्टम (प्रथम चरण) , 765/400 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र फतेहाबाद, आगरा , ललितपुर-आगरा 765 के0वी0 336.81 कि0मी0 ट्रांसमिशन लाइन , मुरादनगर-आगरा 400 के0वी0 लाइन का संयोजन फतेहाबाद-आगरा उप केन्द्र पर , आगरा पी0जी0-आगरा (पीली पोखर) 400 के0वी0 लाइन का संयोजन फतेहाबाद-आगरा उप केन्द्र का लोकार्पण सम्मिलित है।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि आज का दिन आगरा के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन है चूंकि मुख्य मंत्री जी की सोच एवं विजन के परिणाम स्वरूप विश्व विख्यात ताजमहल को ताजगंज प्रोजेक्ट के माध्यम से संरक्षित किया गया है तथा 307 किमी लम्बी सडकों का लोकार्पण सहित आगरा में भी मैट्रो रेल चलाने हेतु डीपीआर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु विभिन्न कदम उठाये गये हैं जिनमें एक दिन में 5 करोड पौधा रोपित कर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्डस रिकार्ड में सम्मिलित हुआ है।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री सर्वश्री राजेन्द्र चैधरी, अभिषेक मिश्रा, रामसकल गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, विधायक राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा सहित मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव वन संजीव शरन, सलाहकार वन विभाग आर0पी0 सिंह, मण्डलायुक्त चन्द्रकान्त, जिलाधिकारी गौरव दयाल, डीआईजी, एसएसपी के अलावा टाइम्स आफ इण्डिया ग्रुप के एसिस्टेन्ट बाइस प्रेसीडेन्ट धनुषवीर सिंह तथा मुख्य मंत्री जी के सुपुत्र अर्जुन सिंह एवं बडी संख्या में जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आम जनता उपस्थित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in