Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री 1 दिसम्बर, 2016 को लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारम्भ करेंगे

Posted on 30 November 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आगामी 1 दिसम्बर, 2016 (गुरुवार) को लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारम्भ करेंगे। इस मौके पर वे मेट्रो ट्रेन डिपो का लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना के फेज़-1। (नाॅर्थ-साउथ काॅरीडोर) के तहत ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो का लोकार्पण तथा ट्रान्सपोर्ट नगर से चारबाग तक निर्मित प्राथमिक सेक्शन में मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार 23 किमी0 लम्बा नाॅर्थ-साउथ काॅरिडोर चैधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से मुंशी पुलिया तक की दूरी को कवर करेगा और इसमें कुल 21 स्टेशन पड़ेंगे। नाॅर्थ-साउथ काॅरिडोर के तहत ट्रान्सपोर्ट नगर से चारबाग तक 8.5 किमी0 लम्बा प्राथमिक सेक्शन’ निर्मित किया गया है। इस रूट पर लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का खर्च सम्भावित है। इस पर 8 एलिवेटेड स्टेशन ट्रान्सपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टेशन, मवइया, दुर्गापुरी तथा चारबाग आएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के लिए लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन स्थापित किया गया है। नाॅर्थ-साउथ काॅरिडोर के निर्माण पर 6,800 करोड़ रुपये का व्यय सम्भावित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in