Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री कल 20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे

Posted on 23 November 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव रविवार 20 नवम्बर, 2016 को विश्व बाल दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्वान्ह् 11 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क बैग वितरण योजना का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला पाए गरीब परिवारों केे बच्चों के लिए यूनिफाॅर्म, पाठ्य पुस्तकें तथा काॅपियों की व्यवस्था कराने के लिए प्रति छात्र 5 हजार रुपए की वित्तीय सहायता की योजना का लोकार्पण भी करेंगे। वर्ष 2016-17 में 17,138 बच्चों का प्रवेश कराया गया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में अच्छा कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में श्री आॅरबिन्दो सोसाइटी के सहयोग से शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार र्;मतव प्दअमेजउमदज प्ददवअंजपवद वित म्कनबंजपवद प्दपजपंजपअमेद्ध के रूप में एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1 लाख प्रधान अध्यापकों, 4 लाख सहायक अध्यापकों तथा 1 हजार शिक्षा अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया है। इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों तथा सहायक अध्यापकों को कल मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in