Categorized | लखनऊ.

लखनऊ महोत्सव-2016 में प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों में किये गये महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं अन्य कार्यों सम्बन्धी उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराने हेतु स्टाल एवं प्रदर्शनियां लगाये जायें: मुख्य सचिव

Posted on 19 November 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 25 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले लखनऊ महोत्सव-2016 में प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों में किये गये महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं अन्य कार्यों सम्बन्धी उपलब्धियों की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराने हेतु स्टाल एवं प्रदर्शनियां लगायी जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो, डायल-100, 1090, शक्ति परियों का प्रदर्शन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, आपातकालीन 108 एवं 102 चिकित्सा सेवा सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु विभागीय प्रदर्शनियां लगायी जायें। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यकतानुसार एल0ई0डी0 वैन एवं एल0ई0डी0 स्क्रीन भी लगवायी जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लखनऊ महोत्सव-2016 के आयोजन के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ महोत्सव में आने वाले दर्शकों के लिये लखनऊ शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों से महोत्सव स्थल तक लगभग 100 सिटी बसों का संचालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ महोत्सव आने वाले दर्शकों को महोत्सव में प्रवेश हेतु लाइन लगाकर टिकट लेने से छुटकारा दिलाने हेतु संचालित सिटी बसों के टिकटों के साथ ही महोत्सव प्रवेश टिकट शुल्क लेकर महोत्सव में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
श्री भटनागर ने यह भी निर्देश दिये कि लखनऊ महोत्सव में आने वाले दर्शकों को आवश्यकतानुसार धनराशि खर्च करने हेतु करेन्सी उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल ए0टी0एम0 वैन की सुविधा उपलब्ध कराकर पर्याप्त करेन्सी सम्बन्धित बैंकों द्वारा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार दर्शकों को नई करेन्सी महोत्सव स्थल में ही उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित बैंकों द्वारा पर्याप्त काउण्टर लगाने हेतु बैंक अधिकारियों से अनुरोध किया जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा दर्शकों हेतु मोबाइल ट्वायलेट की सुविधा उपलब्ध कराते हुये महोत्सव स्थल पर पर्याप्त सफाई-व्यवस्था एवं पार्किंग तथा निःशुल्क पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि दर्शकों के मनोरंजन एवं विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कव्वाली, लोक नृत्य, गायन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराये जायें।
बैठक में लखनऊ महोत्सव में भाग लेने वाले सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in