Categorized | लखनऊ.

लखनऊ शहर के चैक क्षेत्र में घनी आबादी में उपरिगामी तारों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य हेतु 77 करोड़ रुपये स्वीकृत

Posted on 19 November 2016 by admin

आगरा तथा फिरोजाबाद शहर के भीड़-भाड़ वाले मार्केेट क्षेत्रों में ओवरहेड लाइनों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य हेतु 57.50 करोड़ रूपये स्वीकृत
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने लखनऊ शहर के चैक क्षेत्र में घनी आबादी में उपरिगामी तारों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य हेतु 77 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुये निर्देश दिये कि स्वीकृत योजनाओं के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित अवधि में पूर्ण कराकर निर्धारित समय सारिणी के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने चारबाग स्टेशन से बापू भवन तक एवं जिलाधिकारी आवास हजरतगंज से परिवर्तन चैक तक मेट्रो रूट के किनारे स्थापित विद्युत पोलों एवं तारों को हटाकर भूमिगत किये जाने के कार्य हेतु 48 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में एनर्जी टास्क फोर्स (ई0टी0एफ0) बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जनपद बदायूं के मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों में ओवरहेड लाइनों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य हेतु 44.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की।
श्री भटनागर ने जनपद गोण्डा के जिला मुख्यालय पर ओवरहेड लाइनों के हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य हेतु 44.40 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसी तरह पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर एवं मुरादाबाद जनपद मुख्यालय के भीड़-भाड़ वाले मार्केेट-क्षेत्रों में ओवरहेड लाइनों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के लिये 138.60 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्य सचिव ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत आगरा तथा फिरोजाबाद शहर के भीड़-भाड़ वाले मार्केेट क्षेत्रों में ओवरहेड लाइनों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य को 57.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की। केस्को कानपुर  नगर के दाल मण्डी, आलू मण्डी एवं हैरिसगंज क्षेत्र में ओवरहेड लाइनों को हटाकर भूमिगत केबिल बिछाने के कार्य हेतु 74.72 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पारेषण कार्ययोजना के अन्तर्गत लगभग 541.52 करोड़ रुपये की स्वीकृत प्रदान करते हुये निर्देश दिये कि जनपद बलिया, मथुरा एवं चित्रकूट के लिये सुदृढ़ एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु क्रमशः 400 के0वी0 का एक उपकेन्द्र, 220 के0वी0 का उपकेन्द्र, 132 के0वी0 का एक उपकेन्द्र एवं तत्सम्बन्धी लाइनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय अग्रवाल, सचिव वित्त श्री मुकेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in