Categorized | लखनऊ.

सैफई, इटावा में संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए संस्कृति विभाग को निःशुल्क भूमि हस्तान्तरित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Posted on 19 November 2016 by admin

मंत्रिपरिषद ने जनपद इटावा के सैफई में बी0एस0एन0एल0 चैराहे के पास स्थित अमिताभ बच्चन इण्टर काॅलेज के आवासों की भूमि को संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए संस्कृति विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। उपजिलाधिकारी सैफई की आख्या के अनुसार आवासीय भवन में विद्यालय के शिक्षक/कर्मचारी आवासित नहीं हैं। इस प्रकार यह आवासीय परिषद शिक्षा विभाग के उपयोग में नहीं आ रहा।
राजस्व अभिलेखों में ग्राम सैफई की गाटा संख्या-93/5510 हे0 गाटा संख्या-94 मि0 रकबा 0-2590 हे0 कुल 02 किता रकबा 0-8100 हे0 पुलिस विभाग के नाम अंकित है। इसमें से 5,000 वर्गमीटर भूमि हस्तान्तरित की जाएगी। गृह विभाग की अनापत्ति के मद्देनजर इस भूमि को संस्कृति विभाग को हस्तान्तरित करने का फैसला लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in