Categorized | लखनऊ.

जनपद अलीगढ़ में पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग में 2-लेन से 4-लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा जट्टारी आबादी भाग व खैर आबादी भाग कुल लम्बाई 67.50 कि0मी0 के निर्माण कार्य को मंजूरी

Posted on 19 November 2016 by admin

मंत्रिपरिषद ने जनपद अलीगढ़ में पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग (राज्य मार्ग सं0-22ए) में 2-लेन से 4-लेन चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा जट्टारी आबादी भाग (5.50 कि0मी0) व खैर आबादी भाग (10 कि0मी0) कुल लम्बाई 67.50 कि0मी0 के निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस मार्ग के निर्माण पर 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी।
पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग पलवल, हरियाणा से प्रारम्भ होकर अलीगढ़ तक आता है। जनपद अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाएं स्थापित हैं। वर्तमान में इस मार्ग की चैड़ाई 7 मीटर होने के कारण सड़क पर अत्यधिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण इस मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण बहुत जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा व निर्धारित दूरी तय करने में कम से कम समय लगेगा। साथ ही, वाहनों के ईंधन (पी0ओ0एल0) का अपव्यय भी रुकेगा। व्यय वित्त समिति द्वारा कार्य की प्रस्तावित लागत 55228.20 लाख रुपये आकलित की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in