Categorized | लखनऊ.

जनपद झांसी में गुरसरांय-कोटरा मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को मंजूरी

Posted on 19 November 2016 by admin

मंत्रिपरिषद ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद झांसी में गुरसरांय-कोटरा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) कि0मी0 0.00 से 25.400 तक मंे चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी है। वर्तमान में इस मार्ग की पी0सी0यू0 10,000 से कम 6,204 है, जबकि मार्ग को चैड़ा किये जाने के लिए आई0आर0सी0 कोड के अनुसार पी0सी0यू0 10,000 से अधिक होना आवश्यक है। परन्तु कोटरा घाट पर निर्माणाधीन सेतु के दिसम्बर, 2016 में बन जाने के बाद मार्ग का पी0सी0यू0 12,314 तथा सी0वी0पी0डी0 1,237 हो जाएगी। इसके मद्देनजर इस मार्ग को 7 मीटर चैड़ीकरण हेतु पी0सी0यू0 मानकों में शिथिलीकरण को मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूरी प्रदान की गयी है।
ज्ञातव्य है कि गुरसरांय-कोटरा मार्ग जनपद झांसी का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो जनपद झांसी के गुरसरांय विकास खण्ड को जनपद जालौन की सीमा में कोटरा के समीप बेतवा नदी पर निर्माणाधीन कोटरा घाट सेतु के माध्यम से जनपद उरई को जोड़ता है। इस मार्ग के किनारे कोटरा घाट पर बेतवा नदी पर बालू की अनेक खदानें भी हैं, जिस कारण इस मार्ग पर बालू से भरे ट्रकों का अत्याधिक संख्या में आवागमन रहता है। मार्ग की महत्ता के कारण मार्ग को 2-लेन में चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है। व्यय वित्त समिति द्वारा इस कार्य की लागत 5003.82 लाख रुपये अनुमोदित की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in