Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के कल 20 नवम्बर को 9 जिलों के 18 विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित होंगे।

Posted on 19 November 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के कल 20 नवम्बर को 9 जिलों के 18 विधानसभाओं में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि कल लखनऊ जिले के बीकेटी सिधौली विधानसभाओं के, लखीमपुर के श्रीनगर लखीमपुर, इलाहाबाद महानगर के उत्तरी, दक्षिणी, सोनभ्रद के ओबरा दुद्धी, इलाहाबाद महानगर के हण्डिया, प्रतापपुर, कानपुर उत्तर के आर्यनगर, सीसामऊ विधानसभाओं, फतेहपुर के फतेहुपर अयाशाह विधानसभाओं, रामपुर के बिलासपुर मिलक तथा लखनऊ के उत्तर, पूर्व विधानसभाओं के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित होंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि लखनऊ जिले में मा0 भूपेन्द्र यादव जी राष्ट्रीय महामंत्री एवं मा0 राजवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, लखीमपुर में मा0 स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, इलाहाबाद महानगर में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, प्रेमलता कटियार, सोनभद्र में मा0 विक्रमाजीत मौर्य, दिलीप पटेल जी, इलाहाबाद महानगर में बाबूलाल बलवन्त, सुभाष यदुवंश, कानपुर उत्तर में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद रामनारायण साहू, फतेहपुर में शिव शंकर पटेल, रामरतन कुशवाहा, रामपुर में बिलासपुर, मिलक विधानसभाओं में सांसद मा0 हुकुम सिंह, जसवंत सैनी तथा लखनऊ महानगर के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद राजवीर सिंह कल 20 नवम्बर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in