Categorized | लखनऊ.

मोदी जी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है- डा0 महेन्द्र सिंह सपा-बसपा के चिन्ह अलग लेकिन प्रदेश को लूटने की एक सोच - रमापतिराम

Posted on 18 November 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश में कुशासन, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी असुरक्षा के विरूद्ध जनजागरण करती हुई नूरपुर पहुॅची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर बढने का निश्चय कर जनमानस परिवर्तन यात्रा के साथ जुडता चला जा रहा है। परिवर्तन यात्रा के स्वागत कार्यक्रमों में मिलते अपार जनसमर्थन की पूंजी लेकर 35 विधानसभाओं का सफर तय करके यात्रा बिजनौर जिले की नूरपुर में पहुॅची। नूरपुर से परिवर्तन यात्रा जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों से होते हुए अमरोहा पहुॅची।
परिवर्तन यात्रा  में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम  त्रिपाठी ने कहा कि सपा-बसपा के चिन्ह अलग है लेकिन सोच एक ही है, प्रदेश को लूटने की। आगरा एक्सप्रेस वे में जम कर भ्रष्टाचार हुआ है, कई गुना ज्यादा लागत दर्शाई जा रही है। माया-मुलायम दोनों ही सरकार में आने के बाद एक दूसरे पर कार्यवाही नहीं करते है। सपा में लड़ाई परिवार की नहीं बल्कि पैसे  के बन्दर-बांट  की है। कालेधन पर मोदी जी के प्रहार से विपक्षी दलों का चरित्र उजागर हो रहा है।
केन्द्रीय मंत्री संजीव बलियान ने कहा कि प्रदेश सरकार नोटबंदी में सहयोग नहीं कर रही बल्कि राजनीति कर रही हैं।
परिवर्तन यात्रा में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद भारतेन्दु सिंह, विधायक लोकेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री चैधरी देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, मीडिया प्रमुख आलोक सिंह सिसौदिया, परिवर्तन के अग्रदूत बनकर आगे बढ रहे हैं

जौनपुर/लखनऊ भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा जनसमर्थन के नित नूतन आयाम गढती हुई विजय लक्ष्य की ओर बढ रही है। सोनभद्र से प्रारम्भ हुई परिवर्तन यात्रा जौनपुर, रामपुर, सुरेरी, जमालपुर, वघवा के बाद मछलीशहर पहुॅची। जनता ने परिवर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर तथा माथे पर चंदन लगाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय मंत्री एवं परिवर्तन यात्रा संयोजक डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने जनसभा में उमडे जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा भारत सोने की चिड़िया था पर 60 सालों में कंाग्रेस ने इसे कहंा से कहां पहुॅचा दिया। लेकिन माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है, सीमाओं पर दुश्मनों का करारा जबाब दिया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए तभी प्रदेश भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारी सपा-बसपा के गठजोड़ को समाप्त करने का मन बना चुकी है।
विहार  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपार संसाधन एवं प्रतिभा होने के बावजूद प्रदेश बहुत पिछड़ गया है। इसके जिम्मेदार सपा और बसपा है। इसी को बदलने के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकली है।
जनसभा को सांसद कुंवर हरवंश सिंह, संासद रामचरित निषाद, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in