Categorized | लखनऊ.

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमी की स्थापना में प्रदेश सरकार पूरी मदद देगी: मुख्यमंत्री

Posted on 15 November 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमी की स्थापना में प्रदेश सरकार पूरी मदद देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के 6 जनपदों में दिव्यांगजन के लिए समेकित विद्यालय खोला जायेगा।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं आज यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर रियो पैरा ओलम्पिक, 2016 की रजत पदक विजेता खिलाड़ी सुश्री दीपा मलिक से भेंट के दौरान की।
श्री यादव ने कहा कि खेलों के जरिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा पारस्परिक सद्भाव और भाईचारे में वृद्धि होती है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार गम्भीर प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेलों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए, उन्हें पुरस्कृत, सम्मानित करने के साथ-साथ नौकरियों आदि के अधिक मौके उपलब्ध करा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in