Categorized | लखनऊ.

आगामी 16 नवम्बर, 2016 को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से गोमती रिवर फ्रन्ट का लोकार्पण कराये जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये: मुख्य सचिव

Posted on 15 November 2016 by admin

आगामी 16 नवम्बर, 2016 को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से  गोमती रिवर फ्रन्ट का लोकार्पण कराये जाने हेतु समस्त आवश्यक  कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये: मुख्य सचिव

गोमती रिवर फ्रन्ट तट के विकास कार्य के लिए बांये तथा दांयी साइड में  हो रहे कार्यों में और अधिक गति लाकर रबर डैम का निर्माण कार्य  प्रत्येक दशा में निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ आगामी  15 जनवरी, 2017 तक पूर्ण कराया जाये: राहुल भटनागर

गोमती रिवरफ्रन्ट पर उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये: मुख्य सचिव

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के म्यूजिकल फाउन्टेन के साथ-साथ एम्फीथियेटर में लगाये  जाने वाले फाउन्टेन के कार्य को पूर्ण कराते हुये आगामी 15 दिसम्बर  तक एक शो का आयोजन कराया जाये: राहुल भटनागर
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने निर्देश दिये हैं कि गोमती रिवर फ्रन्ट तट के विकास कार्य के लिए बांये तथा दांयी साइड में हो रहे कार्यों में और अधिक गति लाकर रबर डैम का निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ आगामी 15 जनवरी, 2017 तक पूर्ण कराया जाये। उन्होंने इन्टरसेप्टिंग ड्रेन तथा इन्टरसेप्टिंग चैम्बर्स के निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि आगामी 15 जनवरी, 2017 तक समस्त नालें डाइवर्ट कर दिये जाये। उन्हांेने कहा कि लेक में लगाये जाने वाले फाउन्टेन का शो आगामी 26 जनवरी, 2017 तक कराने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से पूर्ण करा ली जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गोमती रिवर फ्रन्ट से सम्बन्धित निर्माण कार्यों की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 16 नवम्बर, 2016 को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से गोमती रिवर फ्रन्ट के लोकार्पण कराये जाने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाहियां एवं उसके उपरान्त प्रशासनिक व्यवस्था के अतिरिक्त लाइफ गार्डस की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि गोमती रिवरफ्रन्ट पर उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये।
श्री भटनागर ने गोमती बैराज, पक्का पुल, लोहिया पुल पर इल्यूमिनेशन का कार्य पूर्ण कराने के साथ-साथ गांधी सेतु पर फाउन्टेन लगाये जाने के कार्य पर पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के म्यूजिकल फाउन्टेन के साथ-साथ एम्फीथियेटर में लगाये जाने वाले फाउन्टेन के कार्य को पूर्ण कराते हुये आगामी 15 दिसम्बर तक एक शो का आयोजन कराया जाये। उन्होंने नदी के बांये किनारे पर रबर डैम के पास जेटटी बनाये जाने पर तथा रेक्स्यू बोट के संचालन प्रारंभ होने पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख सचिव, सिंचाई श्री सुरेश चन्द्रा, सचिव, वित्त श्री मुकेश मित्तल, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री अनूप यादव, अधीक्षण अभियन्ता, सप्तम मण्डल, सिंचाई श्री रूप सिंह यादव सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in