Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की रजत जयंती वर्ष सम्मेलन के

Posted on 15 November 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की रजत जयंती वर्ष सम्मेलन के मिले अपार जनसमर्थन से स्वतः स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी ही साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने में समर्थ है। मुलायम सिंह से बड़ा समाजवादी व पंथनिरपेक्ष धारा का नेता कोई नहीं । इस सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब को देखकर भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के होश उड़ चुके हैं, फलस्वरूप दोनों दल और इन दलों के नेता कोरी बयानबाजी कर अफवाह फैलाने पर आमादा हंै। भाजपा-बसपा एक दूसरे के पैरों से चलती हैं। मायावती तीन बार उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रत्यक्ष और चैथी बार परोक्ष सहयोग से सरकार बना चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की विवकेशील जनता भाजपा बसपा की नूरा -कुश्ती से वाकिफ है, इसलिए वो दोनो दलो को तवज्जो नहीं नहीं दे रही। श्री अमित शाह और मायावती जी उत्तर प्रदेश पर्यटक की भांति आते हंै, और वापस लौट जाते हैं। दोनों को यहां की सम्मानित जनता के दुःख दर्द से कोई सरोकार नही है।
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल जी ने सम्मेलन का श्रेय नेताजी के प्रति कार्यकर्ताओं के सम्मान व समर्पण भाव को देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता स्वतः घरों से निकलकर लखनऊ नेताजी व समाजवादी पार्टी को ताकत देने और यह दर्शाने आए थे कि समाजवादी पार्टी के मुकाबले कोई दल नहीं है। इस सम्मेलन ने सिद्ध कर दिया कि लोहिया-जेपी-चरण सिंह के अनुयायियों में जबरदस्त एकता है। सभी एक हैं। शिवपाल यादव जी ने समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में आने और उद्बोधन देने के लिए नेताजी मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, चैधरी अजीत सिंह, हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चैटाला, रामजेठमलानी को कोटिशः धन्यवाद प्रेषित किया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in