Categorized | लखनऊ.

रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Posted on 15 November 2016 by admin

रामेश्वरम् संस्थान झाँसी के तत्वावधान मे तेरहवां रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार हेतु पत्रकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। उक्त पुरस्कार हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, विशिष्ट, महत्वपूर्ण योगदानध्लेखन के लिए दिया जाता है। इसके अन्तर्गत 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार 17, दिसम्बर 2016 को झाँसी मे आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा।उक्त पुरस्कार झॉसी के प्रतिष्ठित पत्रकारध्समाजसेवी स्व0 रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में संस्थान द्वारा स्थापित किया गया है।गौरतलब है कि सुरेन्द्र अग्निहोत्री, शिवशंकर गोस्वामी , अतुल चैरसिया, डा. योगेश मिश्रा,पीयूष बबेले, रवि मिश्रा को भी यह पुरस्कार मिल चुका है।  संस्थान के अध्यक्ष डा.सुधांशु त्रिपाठी के अनुसार प्रविष्टियों का स्वरूप मानवीय संवेदना व सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सरोकार से जुड़ा हुआ होना चाहिए। इस हेतु खोजपूर्ण, उद्देश्यपरक, मौलिक एवं तथ्यपरक रिपोर्टिगं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रविष्टिदाता के लेखोंध्समाचारों का प्रकाशन किसी प्रतिष्ठित हिन्दी समाचार पत्र में 01 अक्टूबर, 2015 से 30 सितम्बर, 2016 तक की अवधि में होना चाहिए। प्रविष्टियाँ छह प्रतियों में संस्था के कार्यालय - रामेश्वरम् संस्थान, 50 परवारान, आर.डी.त्रिपाठी रोड, झाँसी- 284002 दिनॉक 25 नवम्बर, 2016 तक प्रेषित की जा सकती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in