Categorized | लखनऊ.

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी-भारत रत्न एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयन्ती आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी।

Posted on 14 November 2016 by admin

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी-भारत रत्न एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयन्ती आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कंाग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने की। जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद सांसद, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री अविनाश पाण्डेय, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री श्री अनीस अहमद सहित कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
इस मौके पर मौलाना आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस देश की आजादी का जब जब जिक्र होता है तो गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल और मौलाना आजाद का नाम प्रमुखता से लिया जाता रहेगा। उन्होने कहा कि अफसोसजनक है कि आज मोदी सरकार जिस प्रकार देश में शासन कर रही है, अंग्रेजी हुकूमत और मोदी सरकार में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है क्योंकि अंग्रेजी हुकूमत भी तानाशाह रही है और आज मोदी सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होने कहा कि देश के माहौल को खराब करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। ऐसे समय में सभी को विशेष रूप से कांग्रेसजनों को इन महापुरूषों से प्रेरणा लेते हुए आजादी के मूल्यों को बरकरार रखने के लिए देश की एकता, अखण्डता के लिए आगे आने की जरूरत है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव एवं कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन मारूफ खान ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, प्रदेश कंाग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा पूर्व सांसद, उपाध्यक्ष श्री मदन मोहन शुक्ला एवं मारूफ खान ने मौलाना आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आजादी के दौरान उनके द्वारा पोषित मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेसजनों का आवाहन किया।
जयन्ती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं संगठन प्रभारी श्री फजले मसूद, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व सांसद श्री सन्तोष सिंह, पूर्व विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी, सतीश अजमानी एवं श्रीमती शशि शर्मा, प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री गणेशशंकर पाण्डेय, महासचिव श्री प्रमोद सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री हनुमान त्रिपाठी, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री विनोद मिश्रा, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री अवधेश सिंह, श्री आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, श्री शिव पाण्डेय, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री हसन अब्बास, श्री मेंहदी हसन, सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री के0के0 शुक्ला, श्री अरशी रजा, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री चन्द्रशेखर सिंह आजाद, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री नदीम मजहर, श्री नावेद नकवी, श्री कलाम खां, श्रीमती मंजू तिवारी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in