Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी

Posted on 14 November 2016 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य श्री आस्कर फर्नांडीज, दिल्ली प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री अविनाश पाण्डेय के समक्ष किसान मंच उ0प्र0 लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर दीक्षित ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षेां एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ल ने की।
सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री गुलाम नबी आजाद ने किसान मंच के अध्यक्ष श्री शेखर दीक्षित एवं उनके साथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि श्री दीक्षित एवं उनके साथियों के आज ऐसे समय में शामिल होना जब पिछले कुछ माह से श्री राहुल गांधी जी सहित श्रीमती शीला दीक्षित, श्री राजबब्बर, श्री संजय सिंह, श्री प्रमोद तिवारी आदि पूरी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और जिला/शहर/ब्लाक के सभी पदाधिकारियों ने किसानों के बारे में चर्चा की और उनके बीच गये और यह जानने की कोशिश की गयी कि किसानों की क्या पीड़ा है, क्या दुःख है। विगत ढाई वर्षों में संसद में किसानों के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई किन्तु किसाानों की आत्महत्याओं पर होने वाली सदन में चर्चाओं एवं सहानुभूति जताने के लिए प्रधानमंत्री जी शामिल नहीं हुए, इससे उनके किसानों के प्रति कितनी हमदर्दी है, साबित होता है। उन्होने कहा कि कर्ज और सूखे के चलते देश में हजारों किसानों ने आत्महत्याएं कीं किन्तु प्रधानमंत्री जी हर दूसरे दिन दुनिया के दूसरे देश में होते हैं लेकिन किसानों के बीच नहीं गये कि किसान किस पीड़ा से गुजर रहा है। उन्होने कहा कि राहुल जी ने देवरिया से दिल्ली की यात्रा की और किसानों के दुःख दर्द को जाना है। राहुल जी और कंाग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि यदि उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तो कर्जा माफ किया जायेगा, जैसा कि यूपीए सरकार ने पूर्व में किया था और किसानों का बिजली का बिल आधा और उनकी उपज का समुचित समर्थन मूल्य दिया जायेगा। उन्होने कहा कि श्री दीक्षित अब व्यापक पैमाने पर अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी के किसानों के लिए किये जा रहे संघर्ष को आगे बढ़ायेंगे।
इस मौके पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि श्री शेखर दीक्षित का किसान मंच जहां-जहां है अब कांग्रेस की संस्था है, कंाग्रेस पार्टी के साथ मिलकर किसानों को ताकत देंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। उन्होने कहा कि राहुल जी ने किसानों के मुद्दे के लिए यात्राएं की हैं। उन्होने किसानों की पीड़ा समझा है। किसान देश की बुनियाद है, राहुल जी ने प्रण किया है कि किसानों को उठाना है उसके लिए कांग्रेस पार्टी हर कदम उठायेगी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री शेखर दीक्षित के नेतृत्व में किसान मंच के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों में श्री संजय कुमार द्विवेदी, श्री देवेन्द्र तिवारी रिंकू, श्री अखिलेश कुमार शुक्ला, श्री सर्वेश पाल उन्नाव, श्री योगेश त्रिपाठी हरदोई, श्री आनन्द अवस्थी बहराइच, श्री अर्जुन सिंह हरदोई, श्री मयंक मिश्रा उन्नाव, श्री सोनू तिवारी लखनऊ, श्री राम नरेश तिवारी लखनऊ, जनपद सीतापुर के श्री प्रशान्त तिवारी, श्री अंकित पाण्डेय, श्री सुमेर कुमार यादव, श्री मोनू यादव, श्री एस.के. चैरसिया, श्री नितेश मिश्रा, श्री मोहित मिश्रा, श्री प्रकाश रावत पूर्व प्रधान, श्री राकेश मिश्रा, श्री आलोक द्विवेदी, सुश्री श्वेता यादव आदि सहित हजारों की संख्या में किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने कंाग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन डाॅ0 संजय सिंह सांसद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ0 संतोष सिंह प्रदेश कंाग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, उपाध्यक्ष श्री बी0पी0 सिंह, कैप्टन सर्वजीत सिंह मक्कड़, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री नदीम अशरफ जायसी आदि कंाग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया है।
सदस्यता समारोह के अन्त में प्रदेश कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृह मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने श्री शेखर दीक्षित, किसान मंच के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in