Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने

Posted on 14 November 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कैराना विधान सभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री अनवर हसन और बुढ़ाना विधान सभा के बसपा प्रत्याशी रहे श्री कंवर हसन को समाजवादी पार्टी के मुुख्यालय में समाजवादी पार्टी की परम्परागत लाल टोपी व समाजवादी साहित्य प्रदान कर सपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री शिवपाल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। हसन बन्धु के आने से समाजवादी पार्टी के जनाधार में वृद्धि होगी। साम्प्रदायिक शक्तियों से सपा के सतत संघर्ष को देखते हुए ही अनवर हसन व कंवर ने सपा का दामन पकड़ा है। दोनों पूर्व सांसद मरहूम मुनव्वर हसन के भाई हैं। मुनव्वर हसन जी नेताजी के पुराने सहयोगी रहे हैं। वे उन दुर्लभ नेताओं में थे जो चारो सदन (राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद व विधान सभा) के सदस्य रहे हैं। अनवर हसन ने कहा कि नेताजी व समाजवादी पार्टी में ही भारतीय जनता पार्टी को हराने की कुव्वत और ताकत है। अल्पसंख्यकों का जितना ख्याल मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव रखते हंै, कोई और नहीं रख सकता। सपा सरकार ने अल्पसंख्यकों के हित में हमेशा बड़े काम किए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in