Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी का बलिदान दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद ने किया।

Posted on 03 November 2016 by admin

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी का बलिदान दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती इन्दिरा गांधी जी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में इन्दिरा जी का लोहा पूरा विश्व मानता था। उन्होने देश को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त किया। हरित क्रान्ति, महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में जो योगदान दिया आज उसी का नतीजा दिख रहा है कि देश आत्मनिर्भर हुआ और महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। आज सम्पूर्ण विश्व में भारत की जो साख बनी है वह इन्दिरा जी के देन है। इन्दिरा जी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। सरदार पटेल ने अपने दृढ़ता और साहस के साथ देश को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने इन्दिरा जी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में इन्दिरा जी और पटेल की प्रासंगिकता और भी बढ़ गयी है। सभी वक्ताओं ने कांग्रेसजनों से इन्दिरा जी और पटेल जी के बताये रास्ते पर चलते हुए देश की एकता-अखण्डता को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने आवाहन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, महासचिव संगठन श्री हनुमान त्रिपाठी, प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के चेयरमैन श्री सुबोध श्रीवास्तव, डा0 जियाराम वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी श्री शिव पाण्डेय, श्री संजय दीक्षित, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री कमाल याकूब, शिक्षाविद् श्री रमाशंकर द्विवेदी, श्री संजय सिंह, श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 आमोद त्रिपाठी, श्री सैफुल इस्लाम, श्री शशिकान्त चौबे आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in