Categorized | लखनऊ.

महान समाजवादी चिन्तकए स्वतंत्रता संग्राम सेनानीए बयालिस की क्रांति व गोवा मुक्ति संग्राम के नायक राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में

Posted on 29 October 2016 by admin

महान समाजवादी चिन्तकए स्वतंत्रता संग्राम सेनानीए बयालिस की क्रांति व गोवा मुक्ति संग्राम के नायक राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादवए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया न्यास व लोहिया पार्क स्थित लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। लोहिया के शिष्य श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लोहिया ने भारतीय राजनीतिक को नई दिशा दी। लोहिया की विचारधारा आज और भी अधिक प्रांसगिक है। लोहिया ने आजादी की लड़ाई के दौरान असहनीय यातनायें सही। बयालिस की क्रान्ति के दौरान भूमिगत रहते हुए लोहिया जी स्वतंत्रता आन्दोलन को धार देते रहे। उन्होंने गोवा की आजादी का सिंहनाद किया इसीलिए उन्हें गोवा मुक्ति संग्राम का नायक भी कहा जाता है। उन्होंने ष्सप्त क्रान्तिष्ए ष्विकेन्द्रीयकरणष्ए ष्चैखम्भाराजष् जैसी अवधारणायें दी। उन्होंने पूरी दुनिया को बिना हथियार उठाये अन्याय का प्रतिकार करना सिखाया। श्री यादव ने युवा समाजवादियों से लोहिया एवं समाजवादी साहित्य के अध्ययन करने तथा सैद्धान्तिक कार्यक्रमों से जुड़ने की सीख दी। नेताजी ने कहा कि लोहिया के विचारों से अनुप्रेरित होकर ही उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया। आर्थिक विषमता को समाजवाद से ही दूर किया जा सकता है। लोहिया के ऐतिहासिक वक्तव्य को उद्धरित करते हुए उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब के बीच एक अनुपात दस का अंतर होना चाहिए। श्री मुलायम सिंह यादव ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व प्रदेश सचिव श्री दीपक मिश्र द्वारा संपादित एवं संकलित लोहिया जी के ऐतिहासिक व संग्रहणीय भाषणों की पेनड्राइवध्डीवीडी जारी की। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादवए वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवती सिंहए विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयीए मंत्री श्री अहमद हसनए मधु गुप्ताए प्रदेश महासचिव व मंत्री ओमप्रकाश सिंहए प्रदेश सचिव रघुनन्दन सिंह ष्काकाष् मो0 शाहिदए प्रो0 पंकज कुमार प्रदेश सचिव देवेन्द्र सिंहए लखनऊ जिलाध्यक्ष अशोक यादवए फाकिर सिद्दीकी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in