Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सरकार के झगडे़ से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

Posted on 21 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर जोरदार हमला  बोला। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सरकार के झगडे़ से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ऐसा लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने काम करना बन्द कर दिया है परिणाम स्वरूप प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था ने भी काम करना बन्द कर दिया है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सैफई परिवार का झगड़ा अब खुलेआम सड़कों पर लड़ा जा रहा है। प्रदेश की जनता तमाशा देख रही है। गोण्डा, बलरामपुर, लार टाउन (देवरिया), बहराइच सहित प्रदेश में विभिन्न भागों से दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा और एक पक्षीय कार्यवाही के कारण  प्रशासन भी मौन होकर झगड़ा देख रहा है। इस झगडे़ के कारण सरकार ने काम बन्द कर दिया है। इन सबके सन्दर्भ में प्रदेश में अराजकता बढ़ गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूरा प्रदेश अराजकता की भेंट चढा जा रहा है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि एक तरफ प्रशासनिक अराजकता के कारण भगदड़ से मौतें हो रही है तो दूसरी तरफ दुर्गा पूजा में व्यवधान की खबरें आ रही है। प्रदेश में साम्प्रदायिक विभाजन बढ़ गया है। प्रदेश में व्यवस्था कायम करने की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की है। सरकार और प्रशासन ने काम करना बन्द कर दिया है। सपा सरकार प्रदेश का दुर्भाग्य बन गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in