Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज बलिया में 08 परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं 06 का किया शिलान्यास

Posted on 21 October 2016 by admin

आज विधानसभा फेफना, बलिया में हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में आए सभी पदाधिकारियों सेे एकजुट होकर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने का आहवान किया।
प्रदेश के सिंचाई, सहकारिता, राजस्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अनेकों कार्य किये। साढ़े चार साल के कार्यकाल में 27 हजार किमी से अधिक सड़क व 605 पुलों का निर्माण कराया। विना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया।
सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव आज जनपद बलिया के चितबड़ागांव में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किये, ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया। उन्होंने कहा अगर केंद्र सरकार का अपेक्षित सहयोग मिला होता तो और भी बेहतर तरीके से किसानों को राहत दी गयी होती। इसी कार्यकाल में 27 हजार किमी से अधिक सड़कों तथा रिकार्ड 605 पुलों का निर्माण कराया गया। प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढ़ामुक्त हो चुकी है। मात्र एनएच की सड़कें ही खराब है जो भारत सरकार के अधीन आती है। श्री यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार ने विना किसी भेदभाव के सभी वर्गाें के विकास के लिए काम किया। किसानो का दुर्घटना बीमा बढ़ाकर पांच लाख किया। उन्होंने जनसमूह से कहा कि सरकार के कार्याें को घर-घर जाकर बतायें।
सिंचाई मंत्री ने बताया कि काफी दिनों से लम्बित पड़ी ‘नई राजस्व संहिता‘ को सरकार ने विशेष प्रयास कर लागू किया। इससे किसानों को विना किसी परेशानी से सही न्याय मिलेगा। तहसीलों में भी लम्बे समय से पड़े मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया गया। अधिकारियों को समय-समय पर विना किसी अड़ंगेबाजी के हर गरीब, किसान के भले के लिए कार्य करने का निर्देश दिया जाता रहा। समाजवादी सरकार ने ही उपेक्षित 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देकर जरूरी सुविधाओं को देने का काम किया।
सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाढ़ में सरकार ने पूरी ताकत झोंक कर जनता को राहत पहुंचायी। सीधे जिलाधिकारी को निर्देशित कर हर पीड़ितों की सहायता की गयी। ओलावृष्टि में भी सरकार ने किसानों को मुआवजा दिया। लेकिन अगर केंद्र का बेहतर सहयोग मिला होता तो किसानों को और भी अच्छी राहत मिल सकती थी। पूर्व मंत्री एमएलसी अम्बिका चैधरी ने बाढ़ में बलिया का दर्द समझने के लिए सिंचाई मंत्री का पूरे जनपद की ओर से आभार जताया।
इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चैधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय, पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, एमएलसी रामसुन्दर दास निषाद, रामजतन राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, विधायक गोरख पासवान, जयप्रकाश अंचल, सुधाकर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सिंचाई मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सिंचाई मंत्री ने पुल सहित आठ परियोजनाओं का किया लोकार्पण सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कुल करीब 09 करोड़ की लागत से बनी कुल आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख रूप से सागरपाली-थम्हनपुरा मार्ग पर टोंस नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग रहा। इससे आठ गांवों के लोगों को मुख्यालय से जुड़ने में आसानी हो जाएगी। इसके अलावा पूर्वांचल विकास निधि से 74.94 लाख की लागत से थुम्हा उत्तम से बसुदेवा होते हुए अरईपुर मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य, भरौली टुटुवारी मार्ग के किमी 4 में पुलिया निर्माण, भरौली जजरा ताल मर्ग के किमी 3 में पुलिया निर्माण, सोहांव ब्लाक के आईटी बन्धा से छप्पन के डोरा मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार गड़वार ब्लाक के सोनबरसा में बलिराम चैधरी के ट्यूबेल से अरईपुर ग्राम को जोड़ते हुए जनऊपुर तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण, गड़वार-रतसड़ मार्ग से शाहपुर प्राथमिक पाठशाला तक पेवर्स ब्लाक कार्य, करंजा दरईपुर चैरा सलेमपुर तक के मार्ग का भी लोकार्पण किया।
06 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 06 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नूरपुर धनौती मार्ग से नूरपुर चैहान बस्ती तक 92.66 लाख की लागत से मार्ग निर्माण, सागरपाली में थम्हनपुरा बैरिया नरहीं मार्ग का 109.93 लाख की लागत से पुनर्निर्माण कार्य, सागरपाली थम्हनपुर बैरिया मार्ग का 188.55 लाख से पुनर्निर्माण कार्य, धर्मापुर गोसलपुर बांध मार्ग का 132.06 की लागत से पुनर्निर्माण, बलिया-लखनऊ मार्ग से सिंहपुर तक 218.98 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण व बलिया गड़वार मार्ग से घोसवती होते हुए भलुहीं तक 350.53 की लागत से मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in