Categorized | लखनऊ.

2016 को तहसील बक्शी का तालाब में जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह, तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा।

Posted on 21 October 2016 by admin

2016 को तहसील बक्शी का तालाब में जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह, तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री हरिकेश चैरसिया ने बताया कि  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की अध्यक्षता  निर्दिष्ट अपर जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह ने जन समस्याओं की सुनवाई एवं उनके समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु शेष चारो तहसीलों के तहसील दिवस के लिए अपर जिलाधिकारियों को नामित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in