Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Posted on 14 October 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव के लम्बे समय तक राजनैतिक सलाहकार रहे वरिष्ठ समाजवादी श्री वीरेन्द्र सिंह को प्रदेश कार्यालय सचिव मनोनीत किया है। श्री सिंह नेताजी के मुख्यमंत्रित्व काल में विशेष कार्याधिकारी भी रहे है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल को दी है। श्री अग्रवाल वाणिज्य कर सलाहकार समिति के अध्यक्ष के साथ-साथ आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के भी अध्यक्ष हैं। उनकी गणना प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यापारी नेताओं में होती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने श्री जफर मसूद कि छौछवी को विशेष आमंत्रित सदस्य, डा0 सुरभि शुक्ला को प्रदेश सचिव एवं वाराणसी के श्री सुधीर सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in