Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री के आगमन पर आम नागरिकों को टैªफिक की कठिनाई न होने दी जायेगी- जिला प्रशासन, पुलिस एवं एसपीजी ने भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की-

Posted on 10 October 2016 by admin

मण्डलायुक्त श्री भुवनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक  श्री ए0सतीश गणेश, महानिरीक्षक  एसपीजी श्री वाई0के0 जेठवा, जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजिल सैनी दहल, ने 11 अक्टूबर 2016 का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान की जाने वाली व्यवस्था की बैठक कर पुनः समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक- चैबन्द करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये।
प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से ऐशबाग राम लीला मैदान तक सड़क मार्ग से पहुंचने के दौरान आम जनता को सात- आठ मिनट से ज्यादा ट्रैफिक रूकने की कठिनाई न हो इसके कड़े निर्देश दिये गये हैं। एसपीजी ने जोर देकर कहा है कि किसी भी एम्बुलेन्स, शव यात्रा आदि इमरजेन्सी की सेवाओं को प्रधानमंत्री के काफिले के दौरान रोकने के बजाय वैकल्पिक मार्ग से पास करा दिया जाये। यातायात पुलिस को निर्देश दिये गये है कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने पर पूरा जोर लगाया जाये, आम आदमी को टैªफिक को लेकर समस्या न हो।
प्रधानमंत्री के रामलीला ग्राउण्ड के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था हेतु चैराहों पर एल0ई0डी0 स्क्रीन लगायी जायेंगी ताकि लोग रामलीला ग्राउण्ड पर हो रहे कार्यक्रमों  को  दूर-दूर तक देख सके। यह व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए की गयी है। बैठक के बाद एपरपोर्ट पर की गयी व्यवस्थाओं व  मार्ग  का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस अवसर एसपीजी के अन्य अधिकारी, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा  चिकित्सा स्वास्थ्य, नगर निगम, एल0डी0ए0, लोक निर्माण विभाग, लेसा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in