Categorized | लखनऊ.

रामवीर उपाध्याय सर्वसम्मति से लोक लेखा समिति का सभापति निर्वाचित

Posted on 10 October 2016 by admin

पूर्व मंत्री और बीएसपी विधायक रामवीर उपाध्याय को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति का सभापति निर्वाचित किया गया। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 21 सितंबर को विधानसभा की लोक लेखा समिति का गठन किया गया था। यह जानकारी सभापति के निजी सचिव जय प्रकाश तिवारी ने दी। बताया कि रामवीर उपाध्याय का निर्वाचन गुरुवार को हुई लोक लेखा समिति की बैठक में विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के तहत किया गया। रामवीर उपाध्याय हाथरस की सिकन्दराराऊ विधानसभा सीट से बीएसपी के विधायक हैं।फोटो

एक तथा पांच बरिष्ठ पी. सी. एस. अधिकारीयों का स्थान्तरण
लखनऊ।प्रदेश सरकार ने एक बरिष्ठ आई. ए. एस. तथा पांच बरिष्ठ पी. सी. एस. अधि कारीयों का स्थान्तरण कर दिया है।कुमार कमलेश आई.ए.एस.को प्रमुख सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग मे तैनात किया गया है।बरिष्ठ पी.सी.एस.राजेन्द्र प्रसाद सिंह को विशेष सचिव सूचना विभाग,ओमप्रकाश श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त नगर निगम इलाहाबाद,सोमदत्त मौर्या को अपर जिलाधिकारी,प्रतापगढ,जितेन्द्र कुमार,अपर जिलाधिकारी,इटावा,रजित राम प्रजापति को नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत पर नियुक्त  किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in