Categorized | Latest news, लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय आॅल वेदर तरणताल सभी सुविधाओं से युक्त दूसरा तरणताल लखनऊ में बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 10 October 2016 by admin

press-1-photo-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनपद इटावा में डियर सफारी पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, उन्होंने सैफई में 207 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार हुए अन्तर्राष्ट्रीय आॅल वेदर तरणताल सहित 719.36 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
इन लोकार्पित परियोजनाओं में 40.64 करोड़ रुपए की लागत का विशिष्ट क्रीडा स्थल संकुल के अन्तर्गत इण्डोर स्टेडियम, 21.01 करोड़ रुपए का स्पोट्र्स काॅलेज का प्रशासनिक भवन व हाॅस्टल, 2.92 करोड़ रुपए की लागत का बहुउद्देशीय हाॅल (इटावा क्लब), 20.41 करोड़ रुपए की लागत का बैडमिन्टन हाॅल का जीर्णोद्धार, जिम्नेजियम तथा एस्ट्रोटर्फ हाॅकी मैदान, 224.06 करोड़ रुपए की लागत से 29 कि0मी0 लम्बाई का इटावा-मैनपुरी 4-लेन, 66.29 करोड़ रुपए की लागत से 60 कि0मी0 लम्बाई का बेवर-इटावा मार्ग, 110.09 करोड़ रुपए का इटावा-ग्वालियर मार्ग 4-लेन, 7.21 करोड़ रुपए की लागत से 8.05 कि0मी0 लम्बाई का इटावा-ग्वालियर मार्ग चम्बल बाॅर्डर तक, 8.30 करोड़ रुपए की लागत से 1.417 कि0मी0 लम्बाई का आगरा की ओर से लायन सफारी जाने हेतु डी0एम0 चैराहे से इंजीनियरिंग काॅलेज तक सी0सी0 मार्ग का निर्माण एवं इण्टर लाॅकिंग, 6 करोड़ रुपए की लागत से इटावा प्रदर्शनी के पण्डाल का विस्तारीकरण तथा 4.48 करोड़ रुपए की लागत का अग्निशमन केन्द्र शामिल है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय आॅल वेदर तरणताल सभी सुविधाओं से युक्त है। इस तरणताल की खासियत है कि सर्दी, गर्मी, बरसात या किसी भी मौसम का असर इस पर नहीं पड़ेगा और तैराक अच्छी तरह से अपना अभ्यास जारी रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरा तरणताल लखनऊ में बनाया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने लगातार विकास कार्यों को अंजाम दिया है। राज्य सरकार प्रदेश को खुशहाली व तरक्की के रास्ते पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास का सीधा सम्बन्ध रोजगार से है, जब विकास होगा तो रोजगार भी मिलेगा। आने वाले समय में विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा और इससे भी ज्यादा विकास कार्य दिखाई देंगे। ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा एवं ‘102’ नेशनल एम्बुलेन्स सर्विस की उपलब्धता और कार्य प्रणाली से लोगों का भरोसा इनके प्रति बढ़ा है। उन्होेंने कहा कि पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘यूपी-100’ के तहत पुलिस घटना स्थल पर 10 से 15 मिनट में पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से तेज यातायात सम्भव हो सकेगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ेगी और गांव आपस में जुड़ेंगे। यह एक्सप्रेस-वे न केवल प्रदेश बल्कि, देश की अर्थव्यवस्था को बदलेगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ मण्डियों की स्थापना से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे और वे शीघ्रता से अपनी फसलों को मण्डी तक पहुंचा सकेंगे। इस प्रकार उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना सम्भव हो सकेगा। एक्सप्रेस-वे से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, मेट्रो रेल परियोजना कई जनपदों में लागू होगी। लखनऊ मेट्रो रेल शीघ्र ही चालू हो जाएगी।
श्री यादव ने सैफई में सात जनपदों की ई-रिक्शा योजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने योजना के तहत 07 जनपदों के एक-एक लाभार्थी को ई-रिक्शा प्रदान किया। डूडा द्वारा विभिन्न 07 जनपदों के 533 ई-रिक्शा लाभार्थियों में जनपद इटावा के 75, कानपुर नगर के 239, कानपुर देहात के 49, मैनुपरी के 68, औरैया के 23, फतेहपुर के 62 तथा उन्नाव के 17 पात्र लाभार्थी चयनित हंै।
अन्तर्राष्ट्रीय आॅल वेदर तरणताल के उद्घाटन से पहले, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दिवंगत जवान श्री स्वदेश कुमार की पत्नी श्रीमती रानी देवी, निवासी ग्राम नवलपुरा, मौजा ललखौर, तहसील जसवन्तनगर को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। उन्होंने श्री स्वदेश कुमार की बीमारी से हुई मृत्यु पर दुःख प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री रामकरन आर्य, दुर्गा प्रसाद यादव, तेज नारायण पाण्डेय, एस0पी0 यादव, सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव, श्री तेज प्रताप यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

press-5x12-photo-2

press-2-photo-3

img-20161006-wa0001-photo-4

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in