Categorized | लखनऊ.

क्रांन्ति के मसीहा थे लोकनायक जय प्रकाश नारायण:- केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 10 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जय प्रकाश जी लोकतंत्र के सच्चे पुजारी और सैनानी थे। ऐसे लोगों की त्याग और तपस्या के  कारण भारतीय लोकतंत्र दुनिया में श्रेष्ठतम लोकतंत्र बना।
कार्यालय में इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 1975 में जिस प्रकार से जय प्रकाश जी के नेतृत्व में लोकतंत्र के रक्षार्थ पूरा जन मानस एक होकर के तानाशाही के खिलाफ लड़ा उस जेपी के नेतृत्व को आमजन भूल नहीं सकता। भारतीय लोकतंत्र के नीव रहे जेपी। प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य ने कहा कि जय प्रकाश जी ने समग्र क्रांति के द्वारा लोकतंत्र की रक्षा की।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि पूज्य जय प्रकाश नारायण युग पुरूष  है और त्याग तपस्या तथा साहस की प्रतिमूर्ति  हैं आजादी की लडाई में उनका योगदान अप्रतिम है। कम लोगो को यहा मालुम होगा कि वर्मा के जंगलों में छिपकर जय प्रकाश बाबू ने रेडियों प्रसारण केन्द्र बनाकर आजादी की लड़ाई का संचालन किया था और पं0 जवाहर लाल नेहरू द्वारा प्रधानमंत्री बनाए जाने का आग्रह को भी विनम्रता पूर्वक अस्वीकार कर दिया था। युवा नेता राकेश त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि जय प्रकाश जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से लोकतंत्र की रक्षा के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी गई और आपातकाल जैसे समय को राजनेताओं ने संर्घष काल के रूप में स्थापित किया उस में जे पी का अमुल्य योग दान था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि आजादी के बाद भारतीय लोकतंत्र में जेपी की सादगी संर्घष और संगठन क्षमता ने जिस प्रकार से लोक तंत्रीय राजनीति को मजबूत करने का कार्य किया उस से प्रत्येक राजनैतिक दल के राज नेता को प्रेरणा लेनी चाहिए।
पुष्पांजलि करने वालों में भारत दीक्षित, अशोक तिवारी, शिवभूषण सिंह, सुशील शाक्य, हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, अनीता अग्रवाल आदि प्रमुख रहे।
संगोष्ठी का संचालन कमलज्योति के प्रबन्ध सम्पादक राजकुमार ने किया । संगोष्ठी में मुख्य रूप से दयाशंकर दुबे, कल्पना तिवारी, अतुल अवस्थी, आनन्द दुबे, रबीश, आकाश, पंकज, अमर, माया यादव आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in