Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भारत सरकार के रक्षामंत्री श्री मनोहर पारिकर जी का लखनऊ आगमन पर अमौसी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।

Posted on 10 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भारत सरकार के रक्षामंत्री श्री मनोहर पारिकर जी का लखनऊ आगमन पर अमौसी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्र रक्षा संकल्प मंच के आयोजक राम नारायण साहू लखनऊ द्वारा सीएमएस गोमतीनगर में उनके भव्य स्वागत का एक विशाल कार्यक्रम हुआ। लखनऊ के विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा भी उनका भव्य स्वागत हुआ।
कार्यक्रम में रक्षामंत्री मनोहर पारिकर जी ने कहा कि मेरा बोलने का ज्यादा काम नहीं है मैं ज्यादा बोल नहीं सकता क्योंकि मैं देश का रक्षामंत्री हूँ और उन्होंने कहा अभी तक देश को ऐसा लगता था कि सरकार में कुछ करने की क्षमता नहीं है यह इच्छा नहीं है क्योंकि अभी तक की सरकारों ने पकिस्तान को कभी मुंहतोड़ जबाव नहीं दिया जब कि मैं बताना चाहता हूॅ कि हमारी सेना पहले भी सक्षम थी आज भी है और आगे भी रहेगी। देश को सेना पर पूरा भरोसा है और सेना को देश पर। श्री परिकर ने कहा कि अभी तक आतंकवादी हमारे देश में आकर आतंक फैलाते थे और गोली बारूद चलाते थे लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल स्टाइक कर देश का सम्मान और गौरव को बढ़ाया।
श्री पारिकर जी ने कहा कि जो ये सम्मान और उपहार जो आपने हमको दिया है ये सब भारतीय सेना का सम्मान है। मैं आपकों बताना चाहता हूॅ कि बार्डर पर जाकर ये सारा सम्मान और आपकी भावनाओं को मैं सेना तक पहुंचाऊगा। श्री पारिकर जी ने कहा कि बार्डर में शहीद होना तो बड़ी बात है ही इसके अलावा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतकंवादियो को मारना उससे बड़ी बात है ऐसी भारतीय सेना को मेरा भी सलाम है।
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले उरी में बलिदान हुये सैनिको का और उ0प्र0 के नितिन यादव के बलिदान की श्राद्धजंली दी और 2 मिनट का मौन भी रखा और उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं उन सैनिकों का वंदन और सम्मान करता हूॅ। जिन्होंने हम देशवासियों को सुरक्षित रखा और स्वयं उरी में बलिदान हो गये।
श्री मौर्य ने कहा कि सर्जिकल स्टाइक के माध्यम से पाकिस्तान को ये बताने का कार्य किया कि हमारे उरी के सैनिकों का बलिदान बेकार नहीं गया, उसका मुहँ तोड़ जबाब दिया। मैं उन सैनिको का भी सम्मान करता हूॅ जिन्होंने पाकिस्तान को मुहॅ तोड़ जबाब दिया। और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भी सम्मान करता हूॅ जिन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि हम विकास भी करेंगे, भ्रष्टाचार भी मिटायेंगे और देश पर आंच भी नहीं आने देंगे। शक्तिशाली नेतृत्व ने देश का गौरव बढ़ाया है और ये बडे़ सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री देश के रक्षा मंत्री और देश के गृहमंत्री तीनों हमारे उ0प्र0 से है और जिनकी सूझ-बूझ और कुशल नेतृत्व से देश का मान-सम्मान और गौरव को आगे बढ़ाया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं विश्व में उन देशों का भी सम्मान करता हूॅ जिन्होंने भारत को समर्थन दिया और सार्क सम्मेलन में भारत का साथ दिया। 125 करोड़ की जनता को भारत की सेना पर पूर्ण विश्वास है और पाकिस्तान को बताना चाहते है कि जो तिरंगा कश्मीर और दिल्ली में फैल रहा है अगर पाकिस्तान अपने हरकत से बाज नहीं आया तो हमारी सेना ये तिरंगा इस्लामाबाद में भी फेहरा देगी।
श्री मौर्य ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उ0प्र0 की जनता ने 2014 में 73 सांसद देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई है और जो समर्थन दिया है वह गरीब देश और नौजवान किसी को भी चिन्ता करने की जरूरत नहीं है एक दिन यही देश हमारे कुशल नेतृत्व से विश्व गुरू बनने की क्षमता रखेगा।
अंत में मौर्य जी ने कहा कि मैं इस पूरे उ0प्र0 के नागरिकों की तरफ से सेना का सम्मान और धन्यवाद करता हूॅ जिन्होंने सेना का मनोबल बढ़ाया और आश्वासन दिया कि हम सब सरकार और सेना के साथ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्र रक्षा संकल्प मंच के आयोजक राम नारायण साहू, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सभासद हरसरनलाल गुप्ता, नीरज बोरा, सुधीर हलवासिया, विमला सिंह, रंजना द्विवेदी, सुषमा खरकवाल, प्रमोद सिंह, संजय अवस्थी, कर्नल दयाशंकर दूबे, कर्नल डीपी सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in