Categorized | लखनऊ.

शहीद मरते नहीं अमर हो जाते हैं- शिवपाल सिंह यादव

Posted on 05 October 2016 by admin

प्रदेश के सहकारिता, राजस्व, सिंचाई एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीद श्री नितिन यादव का गांव में स्मारक बनेगा तथा गांव से लेकर नहर तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग का नाम शहीद नितिन यादव होगा साथ ही मुख्य द्वार भी बनेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शहीद के परिवार को 20 लाख रूपये आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज रविवार की रात्रि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बी. एस. एफ. कैम्प पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करने में अपनी जान की बाजी लगाकर अपने सैकडो साथियों की जान बचाने वाले 40 बटालियन बी. एस. एफ. के जवान शहीद श्री नितिन कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर श्रृद्धाजंलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किये।श्री यादव ने कहा किजनपद इटावा के विकास खण्ड जसवंतनगर के ग्राम फतेहपुरा में जाकर जिला पंचायत सदस्य श्री महावीर सिंह यादव के लघु भ्राता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने परिवार के लोगो को ढांढस भी बंधाया।
शहीद श्री नितिन कुमार का पार्थिव शरीर सुबह करीब 03 बजकर 40 मिनट पर थाना चैबिया पहुंचा और इसके बाद शरीद के पार्थिव शरीर को सम्मान पूर्वक उनके पैत्रिक गांव नगला बरी पहुंचाया गया। सुबह करीब 10 बजे उनके पार्थिव शरीर के समक्ष 40 बटालियन के डिप्टी कमान्डेन्ट श्री आर. पी. दत्ता के नेतृत्व में 19 सदस्यीय दल ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी और तीन बार हवाई फायरिंग करते हुए शहीद के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर श्री नितिन को श्रृद्धाजंलि देने वाले हजारों लोग उपस्थित थे। जो बीच-बीच में श्री नितिन अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगातार लगा रहे थे।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज ंिसह शाक्य, विधायिका श्रीमती सुखदेवी वर्मा, पूर्व एम. एल. सी. रामनरेश यादव, जिलाधिकारी शमीम अहमद खान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलान्चि, अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, उप जिलाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in