Categorized | लखनऊ.

मोदी सरकार की विकास योजनाएं उ0प्र0 में अच्छे दिन साकार कर रही है - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 05 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार की विकास योजनाएं उ0प्र0 में अच्छे दिन को साकार कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा उड़ान जैसी योजना के क्रियान्वयन से भारतीय जनता पार्टी के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह है जो पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में कराये जा रहे है महिला सम्मेलन की तैयारी बैठक में भाग ले रही महिलाओं के उत्साह से पूर्णतया स्पष्ट है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में महिला सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने तथा उन्हें ‘‘हमारा बूथ सबसे मजबूत’’ बनाने के लिए सभी बूथों  पर 5 महिलाओं के जोड़ने का लक्ष्य र्निधारित किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम जी के पास है।
महिला सम्मेलनों के आयोजनो के संदर्भ में अनुपमा जी ने बताया कि सभी जनपदों में महिला संयोजक नियुक्त हो गये है और मण्डल स्तर तथा बूथ स्तर पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को कानपुर क्षेत्र के सभी जिला महिला सम्मेलन संयोजकों की बैठक बुलाई गई है तथा 8 अक्टूबर को लखनऊ में अवध क्षेत्र के सभी जिला महिला सम्मेलन संयोजक की बैठक होगी। काशी क्षेत्र के जिला महिला सम्मेलन संयोजकों की बैठक विभाग स्तर तक हो चुकी इसके अतिरिक्त इलाहाबाद, सुल्तानपुर, बहराइच, मेरठ आदि कई जनपदों में प्रवास भी हो चुके है और सभी बूथों पर 5 महिला कार्यकर्ताओं के नाम सूचीबद्ध किये जा रहे। उन्होंने कहा कि महिला सम्मेलन के लिए जो महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है वह केन्द्र की मोदी सरकार की महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन का परिणाम है।
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सम्मेलन के माध्यम से पार्टी की सिद्धान्तों और नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध महिलाओं की एक बड़ी ताकत पार्टी के साथ होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in