Categorized | लखनऊ.

हिन्दुस्थान समाचार के नवीनीकृत प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Posted on 05 October 2016 by admin

देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के लखनऊ स्थित नवीनीकृत प्रदेश कार्यालय का न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष एवं सांसद (राज्यसभा) आरके सिन्हा ने मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। न्यूज एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश मंजुल ने इस अवसर पर सपत्नीक पूजन-अर्चन किया।

इस मौके पर आरके सिन्हा ने न्यूज एजेंसी से जुड़े पत्रकारों को संदेश दिया कि वे हिन्दुस्थान समाचार के मूल ध्येय वाक्य ‘सत्य संवाद सेवा’ के आधार पर खबरों का संकलन और संपादन करें।

गौरतलब है कि आरके सिन्हा 60 के दशक में हिन्दुस्थान समाचार से जुड़े थे। उन्होंने भारत-चीन युद्ध का भी कवरेज किया था। वर्तमान में वह देश के जाने-माने स्तंभकार और लेखक हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा  लिखी गयी पुस्तक ‘बेलाग लपेट’ का वितरण भी हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी की स्थापना वर्ष 1948 में शिव शंकर उपाख्य दादा साहब आप्टे ने किया था। वर्तमान में यह न्यूज एजेंसी 14 भारतीय भाषाओं में खबरों का संकलन, संपादन और संप्रेषण का कार्य कर रही है। देश के लगभग 1500 समाचार पत्र, पत्रिकाएं, न्यूज चैनल व पोर्टल इसकी सेवा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी करीब 150 समाचार पत्र, पत्रिकाएं व वेब पोर्टल हिन्दुस्थान समाचार के ग्राहक हैं।

हिन्दुस्थान समाचार का प्रदेश कार्यालय राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित नवीन मार्केट में स्थित है। हाल में इस कार्यालय का नवीनीकरण हुआ और इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया।

उद्घाटन समारोह में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुभाई कुलकर्णी, आरएसएस के प्रान्त प्रचारक संजय, एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार योगेश मिश्र, शिवशंकर गोस्वामी, संजय तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, पियूष, प्रदीप गोस्वामी, अनिल तिवारी, प्रेम शंकर मिश्र, भारत सिंह, विद्याशंकर राय, सूर्य प्रकाश राय, रतिभान त्रिपाठी, सुरेंद्र अग्निहोत्री, विजय उपाध्याय, दिलीप अग्निहोत्री समेत राजधानी के कई वरिष्ठ पत्रकार व अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in