Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 को कायाकल्प और शहरी रूपान्तरण-अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत वर्ष 2015-16 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर अधिकारियों को बधाई दी

Posted on 03 October 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को कायाकल्प और शहरी रूपान्तरण-अटल मिशन (अमृत) योजना के अन्तर्गत वर्ष 2015-16 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किए जाने तथा पुरस्कार स्वरूप 63.47 करोड़ रुपए की धनराशि मिलने पर अधिकारियों को बधाई दी है।
यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि वर्ष 2015-16 के लिए उत्तर प्रदेश के 01 लाख आबादी वाले 61 अमृत टाउन की विस्तृत रिपोर्ट केन्द्र सरकार को विचार करने के लिए भेजी गई थी। इन शर्तों को पूरा करने पर केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार तथा 63.47 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है। यह धनराशि शहरी रूपान्तरण एवं कायाकल्प के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिसका उपयोग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य उच्चाधिकार समिति द्वारा अमृत शहरों में शहरी विकास के लिए किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के अन्तर्गत केन्द्र द्वारा पुरस्कार के लिए आवंटित कुल धनराशि 400 करोड़ रुपए थी, जिसमें से सर्वाधिक 63.47 करोड़ रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश को दी गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015-16 से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अटल मिशन फाॅर रिजूविनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफाॅर्मेशन (अमृत) के अन्तर्गत शहरी सुधारों से सम्बन्धित निर्धारित शर्तों का 70 प्रतिशत हासिल करने वाले राज्यों को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि इन्सेन्टिव के रूप में प्रतिवर्ष दी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in