Categorized | लखनऊ.

लखनऊ प्रवास के दौरान चाय पर चर्चा में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र

Posted on 03 October 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री मा. कलराज मिश्र जी एक दिवसीय सांसद प्रवास दौरे पर लखनऊ महानगर की पूर्वी विधानसभा में प्रवास पर रहें। प्रवास के दौरान लखनऊ महानगर द्वारा पूर्वी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी/कार्यकर्ता, पार्षद, मण्डल अध्यक्षों ने केन्द्रीय मंत्री मा. कलराज मिश्र जी का स्वागत किया गया। चाय पर चर्चा के दौरान श्री कलराज
मिश्र जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा बनायी जा रही समस्त योजनायें इस देश के गरीबों व किसानों के हित में हैं, उन्होंने 24 करोड़ जनधन खाते खुलने एवं उसमें 42 हजार करोड़ खाता धारकों द्वारा जमा होने की जानकारी देते हुये बताया कि खाते खुलने से जनता को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जायेगा और वार्षिक 12 रुपये में जीवन बीमा, 330 रुपये में जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पंेशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। मा. मिश्र जी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में स्थित लगभग 113000 बैंक शाखाओं द्वारा स्टार्टअप इण्डिया के अन्तर्गत रोजगार स्थापित करने हेतु प्रत्येक शाखा से एक अनुसूचित वर्ग
एवं एक महिला को अनिवार्य रूप से रोजगार स्थापित करने हेतु ऋण देने का निर्णय लिया है। इसके अन्तर्गत लगभग 226000 लोगों को अपना रोजगार स्थापित
कर अन्य लोगांे को भी रोजगार के अवसर सुलभ करा सकेंगे तथा मुद्रा बैंक योजना के अन्तर्गत लगभग 3 करोड़ लोगों को अपना रोजगार सृजित करने हेतु सहायता प्रदान की गयी है। श्री मिश्र ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मा. मोदी जी के स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के आवहन पर देश के सभी स्कूलों में छात्राओं के लिये अलग से शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुये पूरा कराया जोकि एक बहुत बड़ा कार्य सम्पन्न कराया। इसके साथ ही गांवों में खुले में शौच के लिये मजबूर लोगों के प्रत्येक घर में शौचालय मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार देश की जनता को समर्पित सरकार है, और देश की जनता के हित को ध्यान में रखकर समस्त फैसले लेती है। इस अवसर पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, संजय राठौर, दिनेश यादव, देवेन्द्र वर्मा, राकेश मिश्रा, केके जायसवाल, आकाश यादव, खुर्शीद आलम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in