Categorized | लखनऊ.

कांगं्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में

Posted on 30 September 2016 by admin

कांगं्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में जनपद सन्तकबीरनगर के बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मोहम्मद आजम सिद्दीकी ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर अपने हजारों समर्थकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम पाल पूर्व सांसद के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने श्री मोहम्मद आजम सिद्दीकी सहित सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चै0 सत्यवीर सिंह, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष श्री परवेज खान मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कंाग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम पाल ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग आज त्रस्त हो गया है। केन्द्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश की जनता सपा, बसपा और भाजपा तीनों दलों की सरकारों को देख चुकी है। मा0 राहुल गांधी जी की चल रही ‘‘देवरिया से दिल्ली’’ किसान यात्रा और प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी श्रीमती शीला दीक्षित जी के नेतृत्व में चल रही 27साल यूपी बेहाल यात्रा के जरिये आम जनता में कांग्रेस पार्टी का जो संदेश पहुंच रहा है, उससे कांग्रेस के पक्ष मंे जनता लामबन्द हो रही है। प्रदेश का चाहे वह पिछड़ा वर्ग हो, अल्पसंख्यक हों, दलित हों, युवा हों, महिलाएं हों, प्रदेश और केन्द्र की सरकार से ऊब चुकी हैं और कांग्रेस की ओर देख रही हैं। श्री पाल ने कहा कि मोहम्मद आजम सिद्दीकी के पार्टी में शामिल होने से सन्तकबीर नगर सहित पूर्वांचल के कई जनपदों में पार्टी केा मजबूती मिलेगी। उन्होने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को पूरा सम्मान मिलेगा।
सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि आज जिस प्रकार हजारों की संख्या में युवा कंाग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे निश्चित तौर पर संगठन को काफी बल मिलेगा और आने वाले चुनाव में कंाग्रेस पार्टी को भारी सफलता मिलेगी।
प्रदेश कंाग्रेस के संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री फजले मसूद ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में युवाओं सहित सभी वर्ग विशेषकर अल्पसंख्यक वर्ग का रूझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है उससे यह साबित होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उ0प्र0 में सरकार बनायेगी।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मो0 आजम सिद्दीकी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से मो0 आरिफ, मो0 अकबर, मो0 अजीज खान, श्री वसीम अकरम, श्री रवीन्द्र पाल, श्री बृजेश यादव, श्री अनूप कुमार मिश्रा, मो0 असलम, अब्दुल रहीम सिद्दीकी, श्री प्रदीप चैधरी, मो0 कलीम खां, श्री मनीष कुमार रूंगटा, मो0 आकिल, मो0 आजम, मो0 कासिम, श्री रूस्तम अली, मो0 अख्तर, मो0 आरिफ खां, श्री रईस रजा, श्री लाल भाई, श्री नूर आलम, श्री अब्दुल खालिक आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in