Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी द्वारा किसानेां के मुद्दों को लेकर

Posted on 30 September 2016 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी द्वारा किसानेां के मुद्दों को लेकर दिनांक 06सितम्बर से ‘‘देवरिया से दिल्ली’’ तक निकाली जा रही ‘‘किसान यात्रा’’ के तहत श्री गाँधी कल दिनांक 30सितम्बर को बुलन्दशहर के काला आम चैराहे पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा स्वागत करने के उपरान्त यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। तदुपरान्त कृष्णानगर मार्केट से अन्सारी रोड चैक तक सड़क मार्ग से जनसम्पर्क करेंगे एवं जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय व्यापारियों से संवाद करेंगे एवं जनसम्पर्क के समापन पर एकत्रित जनसमुदाय को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरान्त श्री गाँधी मुदा खेड़ा होते हुए पैंथ ग्राउण्ड (अपोजिट न्यू तहसील, खुर्जा) में आयोजित ‘‘खाट सभा’’ में शामिल होंगे। इसके उपरान्त किसान यात्रा गभाना पहुंचेगी जहां अलीगढ़ के बार्डर पर कंाग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। इसके उपरान्त गौतम चैक (अलीगढ़) होते हुए जकरिया मार्केट, मेडिकल रोड पहुंचेंगे, जहां डोधपुर चैराहे से गांधी आई हास्पिटल(रामघाट रोड) तक सड़क मार्ग से जनसम्पर्क करेंगे। तदुपरान्त सासनी गेट चैराहा होते हुए महेन्द्र नगर पार्क, इगलास में आयोजित मीटिंग में शामिल होंगे एवं किसानों से संवाद करेंगे। इसके उपरान्त राया पहुंचेंगे, जहां मथुरा जनपद की सीमा पर कंाग्रेसजनों एवं आम जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। रास्ते भर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री गाँधी दिनांक 01अक्टूबर को मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने के उपरान्त किसान यात्रा का शुभारम्भ करेंगे एवं द्वारकाधीश मंदिर से ही डीग गेट तक सड़क मार्ग से जनसम्पर्क करेंगे। जनसम्पर्क के दौरान श्री गांधी इस्लामियां इण्टर कालेज में एकत्रित जनसमुदाय को भी सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात रूनाक्टा पहुंचेंगे जहां आगरा जनपद के बार्डर पर यात्रा का कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। तदुपरान्त यात्रा सिकन्दरा होते हुए सेंट पीटर्स स्कूल पहुंचेगी। श्री गांधी सेंट पीटर्स स्कूल से बिजलीघर चैराहा तक सड़क मार्ग से जनसम्पर्क करेंगे। जनसम्पर्क के दौरान श्री गांधी जरदोजी एवं अन्य हस्तशिल्प कार्य से जुड़ी हुई महिलाओं से संवाद करेंगे तथा फव्वारा चैक पर स्थानीय ज्वैलर्स से मिलेंगे। इसके उपरान्त मिरा हुसैनी चैराहे पर स्थानीय व्यापारियों से मिलने के उपरान्त बिजलीघर चैराहे पर स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा  पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरान्त श्री गांधी इत्मादपुर पहुंचेंगे जहां फिरोजाबाद जनपद की सीमा पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। तदुपरान्त श्री गांधी ठाकुर वीरी सिंह इण्टर कालेज टुण्डला में आयोजित ‘‘खाट सभा’’ में शामिल होंगे। इसके उपरान्त मिरा चैक चैराहा होते हुए गांधी पार्क मैदान पहुंचेंगे जहां मीटिंग को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in