Categorized | लखनऊ.

भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री तथा बहादुर सेना को बधाई - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 30 September 2016 by admin

भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री तथा बहादुर सेना को बधाई - केशव प्रसाद मौर्य
राहुल गांधी जबाब दे या प्रदेश की जनता से क्षमा मांगे।
डेंगू तथा चिकनगुनिया महामारी का रूप ले रही है। सरकार सो रही है।
जनता के आर्शीवाद से प्रदेश में कमल खिलाऐंगे, प्रत्याशी घोषित करने की शीघ्रता नहीं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री श्री मनोहर परिकर तथा भारत की बहादुर सेना को पाकिस्तान सीमा में घुसकर आतंकवादी कैम्पों को तहस-नहस करने पर बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई यह कार्यवाही आतंकवाद के र्नियातक देश के लिए संदेश भी है कि वह इस तरह की हरकतों से बाज आए तथा आतंकवादियों के लिए भी यह संदेश है कि यदि कोई भी आतंकी भारत देश में कही भी कोई हरकत करेगा तो अब वह जिन्दा नहीं जोयगा।
भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि कांग्रेस के युवराज बताएं कि जिन प्रदेशों में कांग्रेसी की सरकारें है क्या वहां उनकी सरकारों ने क्या किसानों के कर्ज माफ कर दिये है ? श्री मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश की जनता को किसानों की कर्ज माफी तथाबिजली हाफ दोनो पर जबाब दे अन्यथा उ0प्र0 की जनता से भ्रामक प्रचार के लिए क्षमा मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झूठा प्रचार तंत्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। गरीबी हटाओं नारे से कांग्रेस देश व प्रदेश की जनता को खूब ठगा है पर अब जनता जागरूक है भ्रामक प्रचार चलने वाला नहीं।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया महामारी का रूप ले चुकी है हजारों लोग इससे पीड़ित है और प्रदेश की सपा सरकार सो रही है स्वास्थ्य सेवाएं माननीय उच्च न्यायालय के टिप्पणी के बाद भी नहीं जग रही हैं यह गंभीर चिन्ता का विषय है उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि पूरी तरह फेल साबित हुई सपा सरकार कुर्सी से क्यों चिपकी हुई है ?
श्री मौर्य नेे कहा कि 2017 को चुनाव भारतीय जनता पार्टी का संगठन लड़ेगा तथा प्रदेश की जनता के आर्शीवाद से प्रदेश के सभी बूथों पर कमल खिलेगा उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियो की सूची जारी करने को लेकर पार्टी किसी जल्दबाजी में नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in