Categorized | लखनऊ.

शिवपाल ने की बिग पेजेस फाउंडेशन की बेबसाइट लांच

Posted on 30 September 2016 by admin

समाज सेवा में अग्रणी बिग पेजेस फाउंडेशन की समाजसेवा और तकनीक की जानकारी देने वाली बेबसाइट का आफिशियल लांच उत्तर प्रदेश के मंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किया।
सपा के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली के निवास पर बुधवार को मा मंत्री शिवपाल यादव ने लैपटॉप पर बेबसाइट का लिंक ओपन कर बेबसाइट की आफिशियल शुरुआत की। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा की इस तरह की संस्थाये ही समाज सेवा को जीवित रखती हैं। मंत्री ने कहा की भविष्य में आगरा की जानकारियों के लिए वो बिग पेजेस का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने बिग पेजेस के अध्यक्ष विमल कुमार को पीठ थपथपा कर बधाई दी। बेबसाइट के उद्घाटन पर नितिन कोहली, मधुकर अरोरा, रोली तिवारी, दिलीप बधेल आदि ने बधाई दी है।

बताते चले की सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बीते बुधवार को आगरा की जनकपुरी कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ सपा नेता नितिन कोहली के आवास के बहार लगे सार्वजानिक मंच पर कैबिनेट मंत्री ने बिग पेजेस वैबसाइट का शुभांरभ किया। बिग पेजेस एक सामाजिक संस्था है जो की अपनी बेवसाइट पर समाज से जुडी खबरों को आमजन तक पहुचाने का काम करती है। जो की सामाजिक गतिविधियों से जुड़े है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in