Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री के इस फैसले से लगभग 1,54,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री, 20,000 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री और 1,54,000 आंगनबाड़ी सहायिकायें लाभान्वित हांगी

Posted on 29 September 2016 by admin

untitled-22

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों के मानदेय में 800रु0,
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों के मानदेय में 750रु0
और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 400रु0
प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया

इस वृद्धि के फलस्वरूप आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों का मानदेय रु0 3200 से बढ़कर रु0 4000 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों का मानदेय
रु0 2250 से बढ़कर रु0 3000 और आंगनबाड़ी सहायिकाओं
का मानदेय रु0 1600 से बढ़कर रु0 2000 प्रतिमाह हो जाएगा

मुख्यमंत्री के इस फैसले से लगभग 1,54,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री, 20,000 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री और 1,54,000 आंगनबाड़ी सहायिकायें लाभान्वित हांगी

मानदेय में यह बढ़ोत्तरी राज्य सरकार द्वारा
वहन की जायेगीऔर 01 अक्टूबर, 2016 से प्रभावी होगी

मुख्यमंत्री के निर्णय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों ने आभार व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों के मानदेय में 800/- रुपये प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों के मानदेय में 750/- रुपये प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 400/- रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मानदेय में उपरोक्त बढ़ोत्तरी राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। यह बढ़ोत्तरी 01 अक्टूबर, 2016 से प्रभावी होगी।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस वृद्धि के फलस्वरूप आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों का मानदेय
रु0 3200/- से बढ़कर रु0 4000/- प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों का मानदेय रु0 2250/- से बढ़कर रु0 3000/- प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय रु0 1600/- से बढ़कर रु0 2000/- प्रतिमाह हो जाएगा। उपरोक्त वृद्धि से लगभग 1,54,000 आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री, 20,000 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री और 1,54,000 आंगनबाड़ी सहायिकायें लाभान्वित हांेगी।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों के विभिन्न संघों के प्रतिनिधिमण्डल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मानदेय में वृद्धि सहित अन्य समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों ने आभार व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in